:भरतपुर जिला प्रमुख के चुनाव की हलचल तेज: 25 नवंबर को सुबह 10 बजे होगी बैठक, शाम 5 बजे तक चलेगी मतदान प्रक्रिया
जिला परिषद सभागार में सुबह 10 बजे शुरू होगी प्रक्रिया, आवश्यकता पड़ने पर दोपहर 3 से शाम 5 बजे के बीच होगा मतदान
भरतपुर / कोशलेन्द्र दत्तात्रेय। जिला परिषद भरतपुर के जिला प्रमुख पद के निर्वाचन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आगामी 25 नवंबर, बुधवार को प्रमुख पद के चुनाव के लिए निर्वाचन बैठक आयोजित की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी कमर चौधरी द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार यह बैठक प्रातः 10 बजे जिला परिषद सभागार, कृष्णा नगर (भरतपुर) में होगी।
नामांकन से मतदान तक यह रहेगा समय-चक्र जारी निर्वाचन कार्यक्रम के तहत प्रमुख पद के लिए नाम निर्देशन पत्र प्रातः 11 बजे तक दाखिल किए जा सकेंगे। इसके तुरंत बाद प्राप्त नामांकन पत्रों की संवीक्षा (जांच) प्रातः 11.30 बजे से शुरू होगी। चुनाव मैदान में उतरे अभ्यर्थी अपराह्न 1 बजे तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। यदि निर्वाचन के लिए मतदान की स्थिति बनती है, तो मतदान अपराह्न 3 बजे से सायं 5 बजे के मध्य कराया जाएगा।
निर्वाचित सदस्यों को समय पर पहुंचने के निर्देश रिटर्निंग अधिकारी ने जिला परिषद भरतपुर के सभी संबंधित निर्वाचित सदस्यों को निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर निर्वाचन बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन के अनुसार चुनाव की पूरी प्रक्रिया राजस्थान पंचायती राज अधिनियम, 1994, राजस्थान पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 और राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान के प्रासंगिक दिशा-निर्देशों के अनुरूप निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई जाएगी।

