कैफे संचालक मयंक हत्याकांड: राजगढ़ में फूटा जनआक्रोश, एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Nov 23, 2026 - 18:45
 0
कैफे संचालक मयंक हत्याकांड: राजगढ़ में फूटा जनआक्रोश, एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

राजगढ़ (अलवर) अनिल कुमार गुप्ता

जयपुर के वैशाली नगर में राजगढ़ निवासी कैफे संचालक मयंक गोपालिया की हुई निर्मम हत्या के विरोध में कस्बे के लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। इसी क्रम में 'राजगढ़ आवाज मंच' के बैनर तले कस्बेवासियों ने एसडीएम सीमा मीना को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की मांग की है।

​11 दिन तक अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझते रहे मयंक

राजगढ़ आवाज मंच के संयोजक मुकेश जैमन ने बताया कि राजगढ़ के मूल निवासी मयंक गोपालिया जयपुर में रहकर कैफे संचालित करते थे। गत 5 नवंबर 2026 की रात्रि को जब वे अपना कैफे बंद कर घर लौट रहे थे, तभी कुछ आपराधिक तत्वों ने उन पर सुनियोजित तरीके से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में मयंक के सिर में गंभीर चोटें आईं। वे करीब 11 दिनों तक अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करते रहे और अंततः उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस जघन्य हत्याकांड को लेकर पूरे क्षेत्र के जनमानस में गहरा रोष है।

​ज्ञापन में रखी ये प्रमुख मांगें

मुख्यमंत्री के नाम सौंपे गए ज्ञापन में मंच की ओर से निम्नलिखित मांगें रखी गई हैं:

  • ​हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से मुकदमा चलाकर उन्हें कठोरतम सजा दिलवाई जाए।
  • ​अपराधियों की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर कार्रवाई की जाए।
  • ​पीड़ित परिवार को संबल प्रदान करने के लिए एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए।
  • ​परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।

​इनकी रही मौजूदगी

ज्ञापन सौंपने के दौरान राजगढ़ आवाज मंच के सदस्य, स्थानीय पार्षद और कस्बे के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................