श्री गुरुमाया भगत जी आश्रम में श्रीराम यज्ञ व धार्मिक आयोजनों का 23 को समापन; अंतिम दिन होगी पूर्णाहुति, संत दर्शन व विशाल भंडारा
हलैना / पूंछरी का लोठा / (विष्णु मित्तल)
भगवान श्रीकृष्ण की आस्था से जुड़े गिरिराज धरण धाम, पूंछरी का लोठा स्थित श्री गुरुमाया भगत जी आश्रम में जारी धार्मिक आयोजनों का समापन आगामी 23 नवंबर, सोमवार को होगा। यह आयोजन श्री गुरुमाया भगत जी भक्त मंडल एवं सिद्ध पुरुष स्वर्गीय रंगली भगत महाराज के शिष्यों के तत्वावधान में महात्यागी संत बालकदास महाराज व संत साधू बाबा के पावन सानिध्य में किया जा रहा है।
23 को पूर्णाहुति, संत दर्शन और विशाल भंडारा भक्त मंडल के सदस्यों ने बताया कि आश्रम परिसर में 20 नवंबर से रामायण पाठ, श्रीराम यज्ञ, भजन संध्या, संत समागम के साथ-साथ मानव सेवा, संत सेवा और गौवंश सेवा जैसे प्रकल्प संचालित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के अंतिम दिन 23 नवंबर को संत दर्शन, श्रीराम यज्ञ की पूर्णाहुति और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

