संगीत की स्वर लहरियों के साथ IIMLS ने दिया सड़क सुरक्षा का संदेश: फोन इंतजार कर सकता है जिंदगी नहीं'

Nov 22, 2026 - 19:28
 0
संगीत की स्वर लहरियों के साथ IIMLS ने दिया सड़क सुरक्षा का संदेश: फोन इंतजार कर सकता है जिंदगी नहीं'

खैरथल / हीरालाल भूरानी। गीत-संगीत के माध्यम से सामाजिक सरोकारों और जनजागरण को नई दिशा देने वाली इंडिया इंटरनेशनल म्यूजिक लवर्स सोसायटी (IIMLS) ने इस बार अपने संगीतमय आयोजन को सड़क सुरक्षा अभियान से जोड़कर एक पहल की है। संस्था के संस्थापक मुख्य संरक्षक डॉ. लाल थदानी एवं डॉ. दीपा थदानी को महावीर इंटरनेशनल की अंतरराष्ट्रीय पहल MISRI (महावीर इंटरनेशनल स्पेशल रीजनल इनिशिएटिव) के ग्लोबल रोड सेफ्टी अभियान में क्षेत्रीय प्रचारक नियुक्त किया गया है।

​“NO MOBILE WHILE DRIVING” का संदेश

अभियान के तहत वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के इस्तेमाल से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकना, आमजन में यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों को सुरक्षित ड्राइविंग का संकल्प दिलाना प्रमुख लक्ष्य है। इसी कड़ी में आनासागर सर्कुलर रोड स्थित जयपुर जंगल रेस्टोरेंट में आयोजित IIMLS के कराओके संगीत एवं दीपावली मिलन समारोह में सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सेवानिवृत्त एसीपी विजिलेंस लोकेश त्रिपाठी और विजय कुमार ने उपस्थित सदस्यों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई तथा ऑनलाइन माध्यम से अभियान से जुड़कर संकल्प एवं प्रतिज्ञा फॉर्म भरने के लिए प्रेरित किया।

​गीत-संगीत और दीपावली मिलन की धूम

समारोह के दौरान सदस्यों ने एकल एवं युगल गीतों की शानदार प्रस्तुतियां देकर दीपावली मिलन को यादगार बनाया। सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम में डॉ. जय सिंह मीणा, के. भार्गव, कुमकुम जैन, नरेंद्र सिंह, राजकुमार लोहिया, दुर्गेश कांवर, पूजा जायसवाल, वर्षा, पूनम, संध्या राठौड़, भगवान सिंह, शैलेश उबाना, धर्मपाल चांडवानी, शंकर धनवानी, नैना सिंह और उमेश चंदनानी सहित अनेक सदस्यों ने प्रस्तुतियां दीं।

​सुरक्षित ड्राइविंग की अपील

IIMLS के अध्यक्ष गोपेन्द्र पॉल सिंह राठौड़ ने सदस्यों व नागरिकों से अभियान से जुड़ने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने की अपील की। वहीं डॉ. लाल थदानी ने कहा कि संगीत के माध्यम से सामाजिक जागरूकता व सकारात्मक बदलाव लाना IIMLS का सदैव उद्देश्य रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा मानव जीवन और परिवारों की खुशियों की रक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण दायित्व है तथा एक छोटी-सी सावधानी अनेक अनमोल जिंदगियां बचा सकती है।

​संकल्प संदेश:

"फोन इंतजार कर सकता है, जिंदगी नहीं। जीवन बचाएं – परिवार बचाएं, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करें।"

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................