कक्षा 2 में पढ़ने वाली 8 साल की छात्रा से आर्य समाज अनाथालय में छेड़छाड़: प्रधान गिरफ्तार

Oct 15, 2023 - 17:10
 0
कक्षा 2 में पढ़ने वाली 8 साल की छात्रा से आर्य समाज अनाथालय में छेड़छाड़: प्रधान गिरफ्तार
फोटो प्रतीकात्मक

बरेली (उत्तर प्रदेश/ शशि जायसवाल) सोच कर थोडा अजीब जरुर लग रहा होगा लेकिन मामला बरेली में स्थित आर्य समाज अनाथालय का है जहां किस्मत की मारी मासूम पहले ही अनाथ होंने का दर्द सह रही थी इस बीच  कक्षा 2 में पढ़ने वाली 8 साल की मासूम छात्रा से आर्य समाज अनाथालय में प्रधान ने छेड़छाड़ कर दी 
मामले का ऑडियो एवं वीडियो वायरल होने के बाद सक्रिय हुई अनाथालय की वार्डन रौली दुबे ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि अनाथालय के विद्यालय में ही कक्षा 2 में पढ़ने वाली 8 साल की बच्ची के साथ अनाथालय के प्रधान ओमकार आर्य ने छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया है। वार्डन की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए निर्लज प्रधान को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि लंच के समय इस घटना को अंजाम दिया गया अनाथालय में रहने वाली लड़की ने जब अपनी बड़ी बहन को बताई तो उसने लिखित में यह शिकायत  अनाथालय के मंत्री अशोक प्रधान से की। मगर उन्होंने कोई कार्यवाही करने के बजाय इस मामले को दबा दिया। इसके बाद शनिवार की देर शाम उन्होंने कोतवाली जाकर पुलिस को तहरीर दी। जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस ने आरोपी प्रधान ओमकार आर्य के खिलाफ छेड़छाड़ एवं पॉक्सो एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कार्यवाही करते हुए पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोपी न को गिरफ्तार कर लिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................