बानसूर: नारी शक्ति और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के कार्यक्रम में महिलाओं का सम्मान और प्रेरणा।

Oct 17, 2023 - 15:25
Oct 17, 2023 - 15:33
 0
बानसूर: नारी शक्ति और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के कार्यक्रम में महिलाओं का सम्मान और प्रेरणा।

बानसूर में आज नारी शक्ति शक्तिकरण और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को लेकर कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाओ को बानसूर गौरव रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस दौरान बालिकाओं ने सुन्दर - सुन्दर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता ने महिला सशक्तिकरण पर महत्व देते हुए कहा कि दुनिया की आधी आबादी महिला और आप और हम सबकी उत्पत्ति भी महिलाओं से हुए हैं उनका सम्मान होना करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भारत की महिलाओं ने समय-समय पर अपनी मेधा,शौर्य व पराक्रम का परिचय दिया है। झांसी की रानी लक्ष्मीबाई,रानी अवन्तिबाई लोदी, प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी,राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, सोनिया गांधी,सुषमा स्वराज, महामहिम द्रौपदी मुर्मू व अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला सहित अनेक महिलाएं हैं जिन्होंने भारत का सिर गर्व से ऊंचा किया है। उन्होंने बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ अभियान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षित नारी ही सभ्य समाज व उन्नत राष्ट्र का प्रतीक होती है । हमें बालिकाओं का संरक्षण व संवर्धन करते हुए उन्हें अच्छी शिक्षा दिलवानी चाहिए। जिससे समाज और राष्ट्र सभ्य व विकसित हो सके। इस दौरान बेटियों को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनने के लिए प्रेरित किया गया।

 कार्यक्रम में ओलम्पिक खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं, प्रगतिशील किसानों और से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का बानसूर गौरव रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस दौरान डा. दिनेश त्यागी, कुंदन लाल शर्मा, गोकुल सैनी,राधा, सहित समुह की महिलाएं,बालिकाएं और मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow