सकट में भागवत कथा में मनाया कृष्ण जन्मोत्सव, महिलाओं ने गाए बधाई गीत

Dec 6, 2023 - 18:03
 0
सकट में भागवत कथा में मनाया कृष्ण जन्मोत्सव, महिलाओं ने गाए बधाई गीत

सकट कस्बे की आसन की डूंगरी पर स्थित श्री ख़ाक नाथ जी महाराज मंदिर पर विश्व शांति एवं मानव कल्याण के साथ ही क्षेत्र की खुशहाली के लिए ग्रामीणों के सहयोग से चल रहे नव दिवसीय रूद्र महायज्ञ एवं भागवत कथा में बुधवार को कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कृष्ण जन्मोत्सव  को लेकर भागवत पांडाल को रंग भी रगे गुब्बारों सहित सजावटी वस्तु से सजाया गया ‌। साथ ही पंडाल के पाइपों पर माखन मिश्री से भरी हुई मटकिया लटकाइ गई। वही कथा के दौरान सजाई गई भगवान श्री कृष्ण की जीवंत झांकी के द्वारा माखन मिश्री से भरी मटकीयों को फोड़ने का चित्रण दर्शाया गया। कृष्ण जन्मोत्सव के दौरान सजाई गई भगवान श्री कृष्ण वासुदेव जी बाल गोपाल आदि की जीवंत झांकी आकर्षण का केंद्र रही। कृष्ण जन्मोत्सव के दौरान महिलाओं ने नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की, कान्हा की सुन के मैं आई यशोदा मैया ले ले बधाई जैसे बधाई गीत गाए और पुष्प व गुलाल वर्षा कर जमकर नृत्य किया और भगवान के जयकारे लगाए कृष्ण जन्मोत्सव से पहले सकट गांव के कथा वाचक पं राधा माधव शास्त्री ने श्रद्धालुओं को भक्त प्रहलाद वामन अवतार राजा दशरथ के चारों पुत्र भगवान श्री राम लक्ष्मण भरत और शत्रुघ्न के जन्म की कथा का प्रसंग सुनाने के साथ ही भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सवों की कथा का प्रसंग बड़े ही रोचक ढंग से सुनाया कथा सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। श्री गिर्राज रास मंडल गोवर्धन के आचार्य गोविंद प्रसाद शर्मा ने बताया कि रास लीला में मंगलवार रात्रि को कलाकारों के द्वारा नंदोत्सव पूतना वध व काली दह लीला का मंचन किया गया। वही यहां चल रहे महायज्ञ में विराट नगर के यज्ञाचार्य पं कृष्ण कुमार शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारणों के साथ यजमानों से यज्ञ शाला में बनी यज्ञ वेदियों में शुद्ध गाय के घी एवं हवन सामग्री की आहुतियां दिलवाई गई। यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष पूर्व सरपंच नरसी राम मीणा व कमेटी उपाध्यक्ष मोती लाल गुर्जर ने बताया कि यज्ञ एवं कथा का समापन 10 दिसंबर को पूर्णाहुति व भंडारे के साथ होगा।

  • राजेंद्र मीणा की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................