विकसित भारत संकल्प यात्रा, प्रधानमंत्री 27 को लाभार्थियों से करेंगे लाइव संवाद

Dec 26, 2023 - 19:13
Dec 26, 2023 - 20:11
 0
विकसित भारत संकल्प यात्रा, प्रधानमंत्री 27 को लाभार्थियों से करेंगे लाइव संवाद

भरतपुर, 26 दिसम्बर। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत 27 दिसम्बर 2023 को दोपहर 12.30 बजे विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से लाईव संवाद किया जायेगा। कार्यक्रम के तहत सभी ग्राम पंचायतों एवं विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविरों में बडी टीवी स्क्रीन, एलईडी वैन एवं सोशल मीडिया, ई-मित्र प्लस मशीनों, वेबकास्ट के जरिये लाईव संवाद आयोजित किया जायेगा। उक्त कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिये जिला कलक्टर लोकबंधु ने समस्त उपखण्ड अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त कर संबंधित व्यवस्थाऐं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं आमजन की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया।

---00---

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow