घरों में दौड़ा 11 kv का करंट: दो महिलाओं सहित तीन घायल एवं एक श्वान व एक सियार की मौत

Jan 8, 2024 - 12:25
Jan 8, 2024 - 12:26
 0
घरों में दौड़ा 11 kv का करंट:  दो महिलाओं सहित तीन घायल एवं एक श्वान व एक सियार की मौत
घरों में दौड़ा 11 kv का करंट:  दो महिलाओं सहित तीन घायल एवं एक श्वान व एक सियार की मौत

राजगढ़ (अलवर) । जयपुर विधुत वितरण निगम की बड़ी लापरवाही आई सामने। रैणी थाना क्षेत्र के गांव सेंथल बास में बिजली का तार टूटने से घरों में 11 kv का करंट आने से बिजली उपकरणों में करंट आने से दो महिलाओं सहित तीन जने घायल हो गए। जिन्हें बांदीकुई अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। ग्रामीणों के अनुसार रैणी की ग्राम पंचायत-प्रागपुरा के सैथल गांव मे  अल सुबह लगभग आया। सभी घरो मे 11 हजार KV करन्ट आ गया। जिससे दो महिलाओ सहित कई लोग घायल हो गए। जिन्हें बान्दीकुई सरकारी अस्पताल मे भर्ती कराया। निगम की लाईन से टूटे हुए 11 हजार के तार मे 5 बजे तक भी आता रहा। करंट जिसकी सूचना  जीएसएस पर देने के लिए फोन किया मगर किसी ने फोन अटेंड नही किया।

गांव वालो ने जैसे दो बजे अपने अपने घरो के लोहे के गेट खोलकर बाहर निकलने की कोशिश की है तो सभी के शरीर मे करेन्ट आना बताया गया है। जिससे अन्जली, प्रवीण, हजारी सहित कई लोग घायल हो गए है। गांव सैथल मे  फ्रीज, टीवी, LED सहित उपकरणो मे 11 हजार करेन्ट आने से कई उपकरण जल गए। ग्रामीणों के अनुसार निगम के सहायक अभियंता व कनिष्ठ अभियंता का फोन स्वीच ऑफ आ रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि कई दिनो से लाइनमैन इसी टूटे हुए तार को लापरवाह तरीके से लगाकर चला जाता और गांव वालो की एक भी नही सुनी।  जबकि कई गांव वालो ने 03 जनवरी से ही इसकी शिकायत 181 पर भी डाल रखी थी लेकिन रैणी एईएन द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया गया। इस सम्बंध में सहायक अभियंता रैणी अशोक जांगिड़ ने बताया कि रात को कोई फोन नहीं आया। सुबह पता चला है। मौके पर टीम भेज दी गई है जो टूटे हुए तार को ठीक कर व्यवस्था सुचारू करने मे लगी हुई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है