नंदी बैल महोत्सव समिति के तत्वाधान में 10 जनवरी को 101 अद्भुत बैलगाड़ी यात्रा निकाली जाएगी

Jan 8, 2024 - 05:20
 0
नंदी बैल महोत्सव समिति के तत्वाधान में 10 जनवरी को 101 अद्भुत बैलगाड़ी यात्रा निकाली जाएगी

भीलवाड़ा: राजकुमार गोयल

विश्व हिंदू परिषद गौ रक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यरत नंदी बैल महोत्सव समिति द्वारा 101 बैलगाड़ियों की यात्रा निकाली जाएगी हरित संगम कार्यालय होटल श्री गोपाल रेजिडेंसी गांधीनगर में बैलगाड़ी यात्रा के लिए बैठक बुलाई गई यात्रा संयोजक सुरेश कुमार सेन ने जानकारी देते हुए बताया कि पर्यावरण संरक्षण व गोपालन को बढ़ावा देने के लिए 10 जनवरी को प्रातः 11:00 बजे 101 बैलगाड़ियों की विशाल बैलगाड़ी यात्रा निकाली जाएगी यह यात्रा मोदी ग्राउंड से प्रारंभ होकर लव गार्डन,रोडवेज बस स्टैंड, नेहरू रोड,सांगानेरी गेट, शहीद चौक,बड़ा मंदिर,सराफा बाजार,गुलमंडी,महाराणा टॉकीज, सूचना केंद्र,गोलप्याऊ चौराहा, रेल्वे स्टेशन,मुरली विलास धर्मशाला रोड,राजेंद्र मार्ग, सोनियो की धर्मशाला, कॉलेज रोड, होकर राजेंद्र मार्ग स्कूल प्रांगण में पहुंचेगी और चित्रकूट धाम में आयोजित हरित संगम 5 दिवसीय पर्यावरण मेला स्थल पर गौ भक्त किसान सम्मेलन के बाद संपन्न होगी जिसके लिए अंतिम रूपरेखा निर्धारित कर ली गई है सभी किसानों से बात कर ली गई है मुख्य अतिथियों संत महात्माओं को निमंत्रण भेजे जा चुके हैं और सोसल मीडिया द्वारा ज्यादा से ज्यादा शहर वासियों से इस यात्रा में सम्मिलित होने के लिए मैसेज भेजे जा रहे हैं वह जगह जगह यात्रा पर कई संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा की जायेगी

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................