राष्ट्रीय खेल पुरस्कार- 2023- राजस्थान की दिव्यकृति सिंह को घुड़सवारी में अर्जुन पुरस्कार और महावीर प्रसाद सैनी को एथलेटिक्स में उत्कृष्ट प्रशिक्षण के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार

Jan 10, 2024 - 09:27
Jan 10, 2024 - 10:14
 0
राष्ट्रीय खेल पुरस्कार- 2023- राजस्थान की दिव्यकृति सिंह को घुड़सवारी में अर्जुन पुरस्कार और महावीर प्रसाद सैनी को एथलेटिक्स में उत्कृष्ट प्रशिक्षण के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार

जयपुर,राजस्थान

 राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने राजस्थान की दिव्यकृति सिंह को अर्जुन पुरस्कार और महावीर प्रसाद सैनी को द्रोणाचार्य खेल पुरस्कारों से सम्मानित किया।

नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में मंगलवार को आयोजित राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह के भव्य आयोजन में राष्ट्रपति ने प्रदेश की दिव्यकृति सिंह को घुड़सवारी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार तथा महावीर प्रसाद सैनी को पैरा एथलेटिक्स में उत्कृष्ट प्रशिक्षण देने के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार (नियमित श्रेणी) प्रदान कर सम्मानित किया।

दिव्यकृति अर्जुन पुरस्कार पाने वाली पहली महिला घुड़सवार हैं। दिव्यकृति सिंह (ड्रेसेज टीम) ने चीन में आयोजित 19वें एशियाई खेलों में देश को गोल्ड मेडल दिलाया था। भारतीय घुड़सवार (ड्रेसेज टीम) की सदस्य दिव्यकृति सिंह राजस्थान की बेटी हैं। देश के लिए गोल्ड लाने वाली दिव्यकृति सिंह अर्जुन अवॉर्ड पाने वाली पहली महिला घुड़सवार हैं।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू द्वारा खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड 2023, द्रोणाचार्य अवार्ड 2023, अर्जुन अवार्ड 2023, ध्यानचंद अवार्ड 2023, तेनजिंग नॉर्वे नेशनल एडवेंचर अवार्ड 2022 और मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी 2023 को विभिन्न खेल हस्तियों को प्रदान किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................