रसोई घर से गायब हुई लहसुन की महक,दाम हुए चार सौ के पार

Feb 4, 2024 - 12:52
 0
रसोई घर से गायब हुई लहसुन की महक,दाम हुए चार सौ के पार

खैरथल ( हीरालाल भूरानी )
      सब्जी में महक बिखेरने वाले लहसुन के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से लहसुन रसोई घर से गायब हो गया। गरीब की थाली से तो लहसुन की महक गायब ही हो गई है। वर्तमान में लहसुन के भाव बाजार में 475 रुपए प्रति किलो से भी अधिक हो चुके हैं। कीमतों में उछाल होने से इसकी बिक्री भी प्रभावित होने लगी है।
लहसुन में रोग प्रतिरोधक की क्षमता
       चिकित्सक डॉ राजेश लालवानी व चंदन पमनानी ने बताया कि हरी सब्जी हो या सूखी सब्जी हर प्रकार की सब्जी में लहसुन का खास महत्व है। लहसुन से सब्जी का स्वाद बदल जाता है। साथ ही इसकी खुशबू से सब्जी महक उठती है। यही कारण है कि हर रसोई घर में लहसुन का खास स्थान रहता है। लहसुन की कच्ची कलियों में रोग प्रतिरोधक क्षमता होने से इसे दवा के रूप में भी कई लोग उपयोग में लेते हैं। यह देखा गया है कि पिछले कुछ महीनों से इसके दाम लगातार बढ़ने से लहसुन अब अधिकतर घरों से गायब हो चुका है। ग्रामीण लोगों ने बताया कि मिर्ची के साथ लहसुन की चटनी आम से लेकर खास लोगों की पसंद बनी हुई है। लेकिन भावों में तेजी के चलते लहसुन की चटनी भी गायब हो गई है।
इनका कहना है-
      गृहणी आशा देवी ने बताया कि लहसुन के भाव बढ़ने से अब सब्जी में इसका प्रयोग कम होने लगा है। गरीब की रसोई से तो लहसुन गायब हो चुका है। सरकार को लहसुन की कीमतें निर्धारित करनी चाहिए।
     उधर, सब्जी विक्रेता धर्मदास गनवानी, दिलीप कुमार आदि ने बताया कि लहसुन की कीमतें लगातार आसमान छू रही है। लहसुन के अभी बाजार में 475 रुपए प्रति किलो के भाव चल रहे हैं।दाम अधिक होने से बाजार में लहसुन की बिक्री कमजोर हो चुकी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................