शरीर में यूरिक एसिड बढ़ाती हैं ये गलतियां, बढ़ता है गठिया का खतरा

Mar 10, 2024 - 16:23
 0
शरीर में यूरिक एसिड बढ़ाती हैं ये गलतियां, बढ़ता है गठिया का खतरा
प्रतितात्म्क फोटो

हमारे शरीर में हर रसायन की एक निश्चित मात्रा होती है। जब इन रसायनों की मात्रा बढ़ती या कम होती है, तो कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसा ही यूरिक एसिड के साथ भी होता है। शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने पर जोड़ों में दर्द, हाई ब्लड प्रेशर और उठने-बैठने में दिक्कत महसूस हो सकती है। दरअसल, यूरिक एसिड ब्लड में पाया जाता है। वैसे तो यूरिक एसिड कुछ खास खाद्य पदार्थों को खाने से बढ़ सकता है। लेकिन कुछ स्थितियों में आपकी गलतियों की वजह से भी यूरिक एसिड बढ़ सकता है।

मोटापा : मोटापा यूरिक एसिड बढ़ने का एक मुख्य कारण हो सकता है। अगर आपका वजन कंट्रोल में नहीं रहता है, तो आपको दिक्कत हो सकती है। बढ़ा हुआ वजन आपकी कई समस्याओं का कारण बन सकता है। मोटे लोगों में यूरिक एसिड बढ़ने की संभावना अधिक रहती है। इसलिए अपने वजन को कंट्रोल में रखना बहुत जरूरी होता है।

नॉनवेज : वैसे तो नॉनवेज को हेल्थ के लिए काफी अच्छा माना गया है। लेकिन अगर नॉनवेज का अधिक मात्रा में सेवन किया जाता है, तो इससे शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ सकता है। जिन लोगों के शरीर में पहले से ही यूरिक एसिड बढ़ा हुआ है, उन्हें नॉनवेज का सेवन करने से बचना चाहिए। दरअसल, नॉनवेज में प्यूरीन की मात्रा अधिक पाई जाती है, इससे यूरिक एसिड बढ़ सकता है और आपको दिक्कत महसूस हो सकती है।

शराब या सिगरेट : शराब और सिगरेट दोनों ही सेहत के लिए नुकसानदायक होते हैं। अगर आप रोजाना शराब और सिगरेट पीते हैं, तो इससे आपके शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ सकती है। दरअसल, शराब पीने से बॉडी डिहाइड्रेट हो जाती है और ऐसे में शरीर से टॉक्सिंस बाहर नहीं निकल पाते हैं। जब शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर नहीं निकलते हैं, तो जोड़ों में दर्द की समस्या होने लगती है। इसलिए आपको आज से ही शराब पीना बंद कर देना चाहिए।

दही : कई लोग रोजाना दही का सेवन करते हैं। आयुर्वेद के अनुसार खट्टी दही खाने से शरीर में यूरिक एसिड बढ़ सकता है। इसलिए जिन लोगों को जोड़ों में दर्द रहता है, उन्हें खट्टी दही से पूरी तरह से परहेज करना चाहिए। इसके अलावा खट्टे फलों और अन्य खट्टी चीजों के सेवन करने से भी बचना चाहिए। भले ही खट्टे फलों में पोषक तत्व भरपूर होते हैं, लेकिन ये यूरिक एसिड को बढ़ा सकते हैं।

वजन घटाने के लिए डाइट में शामिल करें ये चटपटे रायता

वजन कम करने के लिए कई बार लोग बेस्वाद चीजें खाना शुरू कर देते हैं। ज्यादातर लोगों को लगता है कि वजन घटाने के लिए बोरिंग खाना ही खाना पड़ता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप स्वादिष्ट और चटपटे रायते खाकर भी अपना वजन तेजी से कम कर सकते हैं? रायता शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ, हड्डियों को मजबूत रखता है। प्रोबायोटिक्स होने के साथ ये पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है। कैल्शियम से भरपूर रायता शरीर का वजन कम करने में सहायक है। रायता में मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरे होने का एहसास कराता है, जिससे आप ओवर ईटिंग से बच जाते हैं और कम कैलोरीज ग्रहण करते हैं। 

खीरे का रायता : खीरेमें भरपूर मात्रा में पानी पाया जाता है, जो लंबे समय तक शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। वहीं दही में मौजूद कैल्शियम शरीर की हड्डियों को मजबूत करता है। खीरे के रायते को स्वादिष्ट बनाने के लिए काला नमक और काली मिर्च भी डाल सकते हैं। इस रायते में जीरो फैट मौजूद होने से ये वजन कम करने में भी मदद करता है। इसका सेवन सुबह नाश्ते के समय और दोपहर के लंच में किया जा सकता है।

पुदीने का रायता: दही में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। पुदीने का इस्तेमाल करके आप स्वादिष्ट रायता आसानी से तैयार कर सकते हैं। पुदीने में मौजूद विटामिन ए और विटामिन सी शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाने का काम करता है। रायते को स्वादिष्ट बनाने के लिए नमक और भुना जीरा भी इसमें डाल सकते हैं। पुदीने का टेस्ट स्वाद में काफी अच्छा लगता है। इसके नियमित सेवन करने से पाचन तंत्र भी ठीक रहता है।

लौकी रायता : लौकी का रायता शरीर को हाइड्रेट रखता है। इसके सेवन करने से लंबे समय तक भूख का एहसास नहीं होता है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने का काम करता है। लौकी का रायता स्वादिष्ट होने के साथ पचने में भी बहुत आसान होता है। लौकी का रायता खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है।

जीरा रायता: जीरे को रायते में मिलाने से ये और भी स्वादिष्ट हो जाता है। जीरा पाचन तंत्र को मजबूत रखने के साथ बेली फैट को भी कम करने में मददगार होता है। जीरे को एक मसाले के रूप में जाना जाता है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................