महिलाओं ने फाग उत्सव मनाया, भजनों की प्रस्तुतियां दी

Mar 20, 2024 - 22:28
 0
महिलाओं ने फाग उत्सव मनाया, भजनों की प्रस्तुतियां दी

मकराना (मोहम्मद शहजाद)। फाल्गुन महीने में होली का पर्व नजदीक आने के साथ ही मकराना शहर व ग्रामीण में महिलाओं द्वारा मण्डल बनाकर जगह जगह फाग उत्सव आयोजित किए जा रहे है। बुधवार को शहर के सदर बाजार स्थित ब्राह्मण टीबा के नीम फाड़ बालाजी मंदिर में स्थानीय महिला मंडल द्वारा फागोत्सव बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को रंगबिरंगी लाइटों से सजाया गया और भगवान का श्रृंगार किया गया।

इस दौरान महिलाओं ने रंग मत डारे रे सांवरिया म्हारो गुजर मारे रे, झीनी झीनी उड़े री गुलाल बालाजी थारे मंदिर में, होली खेले तो सांवरिया बरसाने आजा री, आज ब्रज ने होली र रसिया जैसे अनेक भजनों की प्रस्तुतियां दी। इस दौरान गीता जाटल्या, कांटा रतावा, विमला सारस्वत, अन्नपूर्णा, लक्ष्मी, गुड्डी देवी, संतोष, ज्योति, कौशल्या जाटल्या, पुष्पा कंवर, सायर कंवर सहित अन्य महिलाएं मौजूद थी। इसी प्रकार शहर के हॉस्पिटल रोड़ पर महिला मंडल की ओर से फागोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने भक्ति में लीन होकर भजन कीर्तन करें और भगवान श्री कृष्णा के प्रसाद चढ़ाकर फूलों और गुलाल से होली खेली। इस दौरान महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल का तिलक भी लगाया। महिलाओं ने भक्ति में लीन होकर नृत्य भी किया। इस अवसर पर सुमन व्यास, शिंपा व्यास, पुरवा, शशि, ललिता, बॉबी, साधना, रेखा, सोनू व्यास सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................