अलवर पुलिस का बड़ा खुलासा: फ्लिपकार्ट ट्रक से 226 मोबाइल चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा, 88 आईफोन समेत 3 करोड़ का माल बरामद

Oct 16, 2025 - 14:27
 0
अलवर पुलिस का बड़ा खुलासा: फ्लिपकार्ट ट्रक से 226 मोबाइल चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा, 88 आईफोन समेत 3 करोड़ का माल बरामद

अलवर (अनिल गुप्ता)
अलवर पुलिस ने ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट की सप्लाई चेन में सेंध लगाने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरोह फर्जी आईडी से ट्रांसपोर्ट कंपनियों में ड्राइवर बनकर शामिल होता था और ट्रक से महंगे मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक सामान पार कर देता था। पुलिस ने अब तक की कार्रवाई में 88 आईफोन, 20 अन्य मोबाइल समेत कुल 226 चोरी के मोबाइल बरामद किए हैं, जिनकी कीमत करीब 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
जांच में यह भी जानकारी में आया की गिरोह को फ्लिपकार्ट के एक कर्मचारी से अंदरूनी जानकारी मिलती थी, जो ट्रक में लोड हो रहे महंगे प्रोडक्ट्स की डिटेल लीक करता था। चोरी के बाद आरोपी ताले तोड़कर माल निकाल लेते और उसे काले बाजार में बेच देते थे। मामला तब खुला जब ड्राइवर लखनपाल ने डिलीवरी पॉइंट पर मोबाइल गायब होने की शिकायत की।
एसपी सुधीर चौधरी ने बताया कि पुलिस टीम ने वेब प्लेटफॉर्म और IMEI नंबर्स के जरिए ट्रैकिंग कर छापेमारी की। फिलहाल गिरोह के कई सदस्य गिरफ्तार किए गए हैं और मामले की गहन जांच की जा रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................