तिजारा में जन जागृति संस्थान ने मनाई महाराणा प्रताप की जयंती
![तिजारा में जन जागृति संस्थान ने मनाई महाराणा प्रताप की जयंती](https://gexpressnews.com/uploads/images/202406/image_870x_6665f87a07633.jpg)
तिजारा (मुकेश शर्मा)
तिजारा में आज गाड़ियां लोहार बस्ती में, अस्पताल के सामने जन जागृति संस्थान ने महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय ने महाराणा प्रताप की तस्वीर पर माल्यार्पण कर अपनी पुष्पांजलि अर्पित की। जन जागृति संस्थान तिजारा की पदाधिकारी के अलावा सभी गाड़ियां लोहार बस्ती के जन समुदाय ने बड़े धूमधाम से महाराणा प्रताप जयंती मनाई। संस्थान के संरक्षक बालकिशन आर्य, अध्यक्ष किशनलाल यादव, सचिव राधेश्याम धानका, तथा सुभाष कामरेड, जसवंत यादव नेताजी किशनगढ़ बास, लाल बहादुर यादव, कोली लोहार, करतार लोहार, सुनील लोहार आदि ने महाराणा प्रताप की जीवनी पर प्रकाश डाला तथा उनकी देशभक्ति से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में उतारने का प्रण लिया।
![like](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/wow.png)