भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
![भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि](https://gexpressnews.com/uploads/images/202406/image_870x_667816fe32656.jpg)
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)
उदयपुरवाटी कस्बे में पुरानी सब्जी मंडी के पास स्थित शिशु वाटिका परिसर में रविवार को श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए l भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा अखिल भारतीय जनसंघ के संस्थापक और भारतीय जनता पार्टी के शिखर पुरुष श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि दी l इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे तथा कस्बा उदयपुरवाटी की शिशु वाटिका स्कूल में कार्यक्रम संपन्न हुआ कार्यक्रम भाजपा मण्डल अध्यक्ष मदन लाल सैनी के सानिध्य में शुरू हुआ और भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता जगदीश प्रसाद कुमावत ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जीवन शैली पर प्रकाश डाला l इस दौरान भाजपा नेता सुशील सैनी, एसटी मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष बनवारी लाल मीणा, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष महावीर प्रसाद सैनी, ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रभु लाल सैनी, गिरधारी लाल राठी पूर्व पार्षद हरीश शर्मा आदि मौजूद थे ।
![like](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/wow.png)