डॉक्टर्स डे पर डॉक्टरों का किया सम्मान

Jul 1, 2024 - 15:28
Jul 1, 2024 - 15:59
 0
डॉक्टर्स डे पर डॉक्टरों का किया सम्मान

राजगढ़ (अलवर)
राजगढ़ कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व आयुर्वेद चिकित्सालय में लायंस क्लब की ओर से डॉक्टर्स डे पर सोमवार को डॉक्टरों का सम्मान किया। लायंस क्लब के अध्यक्ष खेमसिंह आर्य ने कहा कि डॉक्टर्स को हम भगवान का रूप मानते हैं। अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को यह भी समझना चाहिए कि डॉक्टर्स की भी सीमाएं हैं। कई बार लोग उन पर हावी होने की कोशिश करते हैं, जबकि डॉक्टर्स पर पूरा भरोसा करना चाहिए। इस मौके पर चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर रमेश मीणा ने कहा कि डॉक्टर और मरीज के बीच एक विश्वास का नाता होता है। मरीजों को चाहिए कि वे धैर्य के साथ डॉक्टर की बात मानें और डॉक्टर्स को चाहिए कि वे मरीजों की बात को अच्छी से सुनें। इस अवसर पर अस्पताल डॉक्टरों को स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र व माला पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर लायंस क्लब अध्यक्ष प्रदीप महावर,खेम सिंह आर्य,एन एल वर्मा, एडवांस भूपेन्द्र शर्मा,लोकेश रावत, जिनेन्द्र जैन सहित लायंस क्लब के अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे।

  • अनिल गुप्ता

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................