अल मदद विकास सेवा समिति ने विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तकें भेंट की

Jul 26, 2024 - 18:20
 0
अल मदद विकास सेवा समिति ने विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तकें भेंट की

मकराना (मोहम्मद शहजाद)। मकराना शहर की सामाजिक संस्था अल मदद विकास सेवा समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को गायत्री पब्लिक स्कूल में जरूरतमंद बच्चों को पाठ्य पुस्तकें वितरित की गई। अल मदद सेवा समिति के अध्यक्ष हाफिज रियाज गैसावत ने कहा कि किसी भी परिवार, समाज और राष्ट्र के विकास में शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान रहता हैं। सही मायने में विकास करना हैं तो बच्चों को शिक्षा देने बेहद जरूरी हैं। संस्था के कोषाध्यक्ष मौलाना मोहम्मद अकरम फैजानी ने कहा कि संस्था द्वारा शिक्षा को बढ़ावा देने को लेकर जो अभियान चलाया जा रहा हैं वह आगे भी निरंतर जारी रहेगा। संस्था के सह सचिव मोहम्मद सलीम शाह ने कहा कि शिक्षा का कोई बटवारा नहीं होता, बच्चे शिक्षित होंगे तो आने वाला समाज भी सभ्य समाज होगा। उन्होंने बच्चों को उच्च शिक्षा हासिल करने हेतु प्रेरित किया। इस दौरान गायत्री पब्लिक स्कूल के संस्था प्रधान ने बच्चों की सहायता करने पर समिति का आभार व्यक्त किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................