लीली से नवी गोवर्धन पदयात्रा की हुई रवांनगी

Aug 23, 2024 - 18:02
Aug 23, 2024 - 19:44
 0
लीली से नवी गोवर्धन पदयात्रा की हुई रवांनगी

लक्ष्मणगढ़ (अलवर / कमलेश जैन) नगर पालिका क्षेत्र के लीली से नवी गोवर्धन पदयात्रा श्री गिर्राज मित्र मंडल के तत्वाधान में शुक्रवार को रवाना हुई।  कमेटी के सुरेश तिवाड़ी ने बताया कि श्री गोवर्धन बाबा के भक्त 9 साल से लगातार पदयात्रा में शामिल हो रहे है । पदयात्रा में युवा माता बहन और बुजुर्ग इस यात्रा में सैकड़ो की संख्या में शामिल हुए। हर साल की भांति इस वर्ष भी इस यात्रा में गोपालपुर गांव से भी पदयात्रा में बहुत संख्या में भक्तगण शामिल हुए। तीन दिन की यह पदयात्रा आज नगर में रात्रि विश्राम करेगी सुबह 4:00 बजे बाबा की आरती करके आगे पदयात्रा के लिए रवाना होगी। कल शनिवार को  9:00 बजे यात्रा गोवर्धन पहुंचेगी‌ रात्रि में बाबा गोवर्धन की सात कोस की  परिक्रमा लगाएगी सुबह रविवार को बाबा का भोग लगाकर प्रसादी ग्रहण करके  सभी भक्त साधनों से गांव के लिए प्रस्थान करेंगे। यात्रा को मीनेश तिवाडी लीली संयुक्त मंत्री ,अलवर जिला ब्राह्मण महासभा के द्वारा फीता काटकर  रवाना किया गया। इस अवसर पर राम बाबू शर्मा, हंसराज तिवारी,उदय सिंह चौधरी, कल्ली तिवारी, मांगी शर्मा, मोतीलाल चौधरी फौजी, प्रदीप तिवारी, जितेंद्र तिवारी, शेर सिंह यादव, मुरारी लाल चौधरी, बाबू चौधरी, गोपाल यादव, विजेंद्र चौधरी राम भरोसी तिवारी, सोनू शर्मा कमेटी सदस्य व ग्रामवासी मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................