उद्यमियों के लिए जागरूकता शिविर किया गया आयोजित
थानागाजी (अलवर// गोपेश कुमार शर्मा ) राजस्थान उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, अलवर की ओर से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कस्बे के प्रतापगढ़ रोड़ स्थित माधोसिंह बाबा के परिसर में किया गया। जिला उद्योग केंद्र, अलवर के जिला संयोजक पंकज गोयल ने बताया कि इस कार्यशाला में MSME उद्यमियों को सरकारी योजनाओं और डिजिटल प्लेटफॉर्म की जानकारी दी गई जो उनके व्यवसाय के विकास और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को बढ़ाने में मदद करेगी। इस दौरान उद्योग भवन, जयपुर के ट्रेनर जितेन्द्र यादव ने MSME नीति, ODOP नीति और प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के बारे में विस्तार से चर्चा कर उनके लाभ के बारे में बताया। इस दौरान सरकारी योजनाओं, बैंकिंग लोन स्कीम और सहायता के बारे में विस्तार से बताया गया। राज्य सरकार द्वारा उद्योगों की स्थापना पर दी जाने वाली सब्सिडी और लोन की जानकारी देकर युवाओं को उद्योग लगाने के लिए प्रेरित किया गया। सरकार का यह उद्देश्य है कि युवा अधिक से अधिक उद्योग लगाकर स्वयं के साथ-साथ दूसरों को भी रोजगार उपलब्ध करायें। उद्योग स्थापना से आसपास के गाँवों के लोगों को रोजगार मिलने की सम्भावना रहेगी। इस दौरान थानागाजी, ढिगारिया, जोधावास, दुहार चौगान, काला लांका, आमाला, हमीरपुर, बिहारीसर आदि गाँवों के व्यापारी वर्ग के महेंद्र अड्डानिया, ओमप्रकाश शर्मा, लघु उद्योग भारती से गोपेश शर्मा, महेंद्र शर्मा, अनिल, नितिन नामा, सन्तोष, रामफूल, बजरंग, जितेंद्र, कैलाश बोहरा, बाबूलाल पांचाल, सुरेश लांका, धर्मचंद जैन, गिर्राज कुमावत, कैलाश कुमावत, सुनील चौधरी, भैरूसहाय सैनी, AU बैंक से मनोज अग्रवाल, राकेश सैनी, हेमंत आदि लोग मौजूद रहे।


