पिंकी मीना होंगी वृक्षमित्र सम्मान से सम्मानित
नारायणपुर (भारत कुमार शर्मा) बिगड़ते पर्यावरणीय हालातों और बड़ते ख़तरों कों मध्य नज़र रखते हुए एलपीएस विकास संस्थान, भोपाला द्वारा 13 फरवरी को राज्य स्तरीय पर्यावरण संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। संगोष्ठी में पर्यावरण के प्रति जागरूक व्यक्ति, संगठन, विद्यालयों को पद्मश्री राजा लक्ष्मणसिंह, पद्मश्री डॉ माया टंडन, पर्यावरण रत्न ज्ञानेंद्र रावत, प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के केसी घुमरिया, पूर्व आईंएएस सांवरमल झिरवाल के हाथों सम्मानित किया जाएगा।
श्री कृष्णा शिक्षा एवं ग्रामीण विकास समिति के सचिव सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि संस्थान की पर्यावरण प्रभारी पिंकी मीना ने सघन वृक्षारोपण व पर्यावरण के प्रति आमजन को जागरूक करके पर्यावरण संरक्षण का कार्य कर रही है। पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर पर्यावरणविद् पद्म विभूषण सुंदरलाल बहुगुणा की स्मृति में वृक्ष मित्र सम्मान से एलपीएस विकास संस्थान द्वारा नवाजा जाएगा। इसके अलावा 26 अन्य पर्यावरण प्रेमियों को भी सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान के जाने-माने पर्यावरणविद् व सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित होंगे। कार्यक्रम का आयोजन पर्यावरण शिक्षा केन्द्र सालेटा रोड़ भोपाला पर रखा गया है।