केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव के द्वारा क्षेत्र को मिली सौगातो पर किया क्षेत्र के लोगों ने आभार व्यक्त

लक्ष्मणगढ़( अलवर) कमलेश जैन
सेवा सुशासन विकास व जन कल्याण को समर्पित अलवर के लोकप्रिय सांसद व यशस्वी केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का भाजपा कार्यकर्ता सहित क्षेत्र के लोगों ने आभार व्यक्त किया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव कटारा ने बताया कि केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव के लक्ष्मणगढ़ तहसील क्षेत्र मेआगमन पर तहसील क्षेत्र को अनेक सौगात मिली है।
- 22.50 करोड़ का नगरपालिका क्षेत्र लक्ष्मणगढ़ के लिए अमृत 2.0 योजना के तहत जल सप्लाई के लिए बजट स्वीकृत किया गया है।कार्य इसी माह शुरू हो जाएगा।
- 220 KV का GSS लक्ष्मणगढ़ के हरसाना में स्वीकृत हो गया हैं।
- 133 kv का GSS जावली में स्वीकृत किया गया है।
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (हॉस्पिटल) लक्ष्मणगढ़ को आदर्श सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में परिवर्तित कर दिया गया है।
- शिक्षा विभाग के लिए
- महात्मा गांधी विद्यालय लक्ष्मणगढ़ के लिए 2.25 करोड़ रुपए स्वीकृत।
- बालिका स्कूल लक्ष्मणगढ़ के लिए 58 लाख रुपए स्वीकृत।
- राजकीय सी.से.स्कूल बड़का के लिए 37 लाख रुपए स्वीकृत।
- मेवात आवासीय विद्यालय जमालपुर के लिए 2.50 करोड़ रुपए स्वीकृत।
- पीएम श्री के तहत राजकीय स्कूल बिचगांवा के लिए 60 लाख रुपए स्वीकृत।
- राजकीय सी.से.स्कूल टोडा नागर के लिए 25 लाख रुपए स्वीकृत।
- लक्ष्मणगढ़ कस्बे में स्थित श्री सार्वजनिक पुस्तकालय को कंप्यूटराइज्ड ई लाइब्रेरी के लिए 15 लाख रुपए की स्वीकृति मौके पर ही जारी कर दी गई है।






