भाजपा के स्थापना दिवस के सेवा सप्ताह में तिलकराज गांधी को किया गया सम्मानित

अलवर (रितीक शर्मा) भाजपा के स्थापना दिवस के सेवा सप्ताह के तहत विवेकानंद मंडल के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता तिलकराज गांधी से मुलाकात कर गांधी के जीवन कुशल के बारे में जाना। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गांधी के अनुभवों को सुना और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। तिलकराज गांधी को पार्टी का दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया। सभी कार्यकर्ताओं ने उनके योगदान की सराहना करते हुए भविष्य में और भी मिलकर पार्टी के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र राठौड़, सेवा सप्ताह के मंडल प्रभारी हरिओम कटारा, संयोजक एवं पूर्व पार्षद अन्जु शर्मा, सहसंयोजक रवि चौहान, आशुतोष शर्मा, संजू यादव, आशीष अरोड़ा, हर्षिल, दीपक शर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।






