शराब ठेकेदार हत्याकांड में शामिल चार बदमाश पुलिस ने पकड़े
अलवर (अनिल गुप्ता)
बानसूर क्षेत्र में शराब ठेकेदार की हत्या के मामले में पुलिस ने चार बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया। इस दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच हुई फायरिंग में चारों के पैर में गोली लगी, जिन्हें तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं। प्रारंभिक जांच में यह हत्या पुरानी रंजिश और आपसी लेनदेन को लेकर सामने आई है।