अलवर निवासी एवं भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा कपिल को बिहार विधानसभा चुनाव का महिला मोर्चा का प्रभारी बनाया

Jun 14, 2025 - 14:45
 0
अलवर निवासी एवं भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा कपिल को बिहार विधानसभा चुनाव का महिला मोर्चा का प्रभारी बनाया

अलवर निवासी एवं भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा कपिल को बिहार विधानसभा के होने वाले चुनाव का महिला मोर्चा का प्रभारी बनाया है उनको प्रभारी बनने के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा जेपी नड्डा, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन भाजपा बीएल संतोष  एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा बानती श्रीनिवासन का आभार व्यक्त किया है। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बानती श्रीनिवास ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर उनकी नियुक्ति की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष  पूजा कपिल मिश्रा  को बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का प्रभारी नियुक्त किया है। पूजा कपिल इससे पूर्व भी पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में प्रभारी रह चुकी हैं। पूजा कपिल के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिमी बंगाल विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया था। वर्तमान में वह भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राजस्थान प्रदेश प्रवक्ता पद पर नियुक्त हैं. उनकी नियुक्ति से निश्चित रूप से बिहार में भाजपा को उनके अनुभव का लाभ मिलेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................