राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड संघ ने किया प्रधानाचार्य का स्वागत
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन )राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ लक्ष्मणगढ़ के सचिव ओमप्रकाश चौधरी, कोषाध्यक्ष रामधन मीना, पूर्व सचिव जमालुद्दीन खां द्वारा आज 01.11.2025 को पीएम रा.उ.मा.वि. लक्ष्मणगढ़ के प्रधानाचार्य जगदीश मीणा का स्कार्फ व फूल माला द्वारा स्वागत सम्मान किया गया। प्रिंसिपल ने सभी को बहुत बहुत धन्यवाद दिया एवं स्थानीय संघ लक्ष्मणगढ़ में स्काउट गाइड गतिविधियों को संचालित करने में में भरपूर सहयोग देने का आश्वासन दिया। एवं कहा कि जल्दी ही स्थानीय विद्यालय में भी स्काउट गाइड गतिविधि शुरू कर दी जाएगी।