आखिरी कुश्ती की एक लाख रुपये की ईनाम राशि गृहमंत्री जवाहर सिंह मैडम में विधायक रमेश खींची ने सौंपी

Mar 22, 2026 - 21:26
 0
आखिरी कुश्ती की एक लाख रुपये की ईनाम राशि गृहमंत्री जवाहर सिंह मैडम में विधायक रमेश खींची ने सौंपी

कठूमर (दिनेश लेखी) कस्बे के गणगौर मेले के दूसरे दिन रविवार को विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। कुश्ती दंगल में अनेक ख्याति प्राप्त राष्ट्रीय स्तर के पहलवानों ने शिरकत की। कुश्ती दंगल का आखिरी कामडे के लिए ईनामी राशि एक लाख रूपए का अंकित पहलवान मथुरा व सुखचैन पहलवान दिल्ली के बीच पन्द्रह मिनट का हुआ जिसमे अंकित पहलवान को विजयी घोषित किया गया।  
इस मौके पर दंगल के मुख्य अतिथि गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम व अध्यक्षता कर रहे विधायक रमेश खींची ने ईनामी राशि को विजेता पहलवान को विजयी राशि और शील्ड प्रदान की। इक्यावन हजार रुपये की कुश्ती अजय  मथुरा ने जीती,  कुश्ती दंगल मे इकतर हजार की रूपये की कुश्ती मक्खन सिंह पैगाम व मन्नू हरियाणा के बीच मे बराबर छुटी। इस मौके पर गृह राज्यमंत्री ने आमजन को सम्बोधित करते हुए कहा कि कुश्ती दंगल के आयोजन से ग्रामीण प्रतिभाए निखर कर आती है। विधायक ने सफल आयोजन के लिए आमजन का आभार जताया।

नगरपालिका के ईओ विक्रांत शर्मा ने बताया कि दोपहर एक बजे शुरू कुश्ती दंगल को देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे, जिससे कुश्ती का अखाड़ा मेला जैसा दिखाई पड़ रहा था। कुश्ती दंगल में पहलवानों ने अपने दांव पेंच दिखाकर दर्शकों को खूब रोमांचित किया। शुरू में छोटी छोटी कुश्तियां आयोजित की गई। जिसमें स्थानीय पहलवानो ने अपने अपने मुकाबले जीते। इसके अलावा ग्यारह हजार से इकतीस हजार रुपए सहित  अनेक कुश्ती कराई गई।  कुश्ती दंगल मे कुश्तियो के संचालन मे कठूमर नगर पालिका के पूर्व चैयरमेन शेरसिंह मीणा, गोपेश भारद्वाज, सतवीर पहलवान, दिगम्बर सिंह, रमेश चौधरी, बद्री प्रसाद गुर्जर आदि का  सहयोग रहा।
कुश्ती दंगल मे, दिल्ली, मेरठ, हाथरस, भरतपुर, अलवर, किशनगढ़, अकोला, आगरा, मथुरा, झज्जर नोएडा फिरोजाबाद, बाबल, पलवल , पंजाब, डीग, अलवर,, सोनीपत, पानीपत आदि अनेक स्थानों से नामी पहलवान शामिल होने पहुंचे। कुश्ती दंगल में कानून व्यवस्था बनाए रखने व अप्रिय घटना से निपटने के लिए एसडीएम श्याम सुन्दर चेतीवाल, डीएसपी राजेश विधार्थी, तहसीलदार भानुप्रताप सिह सहित कठूमर, खेरली, बहतुकला थाना प्रभारी मय पुलिस बल, आर एसी जवान मौजूद रहे। इस अवसर पर अनेक सरपंच, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक व हजारों की भीड़ मौजूद थी। इससे पूर्व सोमवार रात्रि को जिकड़ी दंगल का आयोजन किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................