अखिल भारतीय कोली समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक जयपुर में सम्पन्न

Jun 30, 2025 - 13:44
 0
अखिल भारतीय कोली समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक जयपुर में सम्पन्न

जयपुर (नाहर सिंह मीणा)

ऑफिसर्स क्लब, जयपुर में अखिल भारतीय कोली समाज (रजि.), नई दिल्ली की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की ऐतिहासिक बैठक का आयोजन हुआ। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवरजी भाई बावलिया ने की, जबकि संचालन पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय महामंत्री सुखराम कोली ने किया।

बैठक में 24 राज्यों के प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ गौतम बुद्ध व बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पांजलि से हुआ। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. पप्पूराम कोली ने राजस्थान इकाई की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि सभी जिलों में अध्यक्ष नियुक्त किए जा चुके हैं।

राष्ट्रीय महामंत्री टीकमचंद शाक्यबाल ने हैदराबाद में हुई पिछली बैठक के प्रस्तावों की जानकारी दी और नए एजेंडे को सर्वसम्मति से पारित कराया। कार्यकारी अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी ने सदस्यता अभियान को गाँव-तहसील स्तर तक पहुंचाने की बात कही। पूर्व सांसद शंकर कोली और घनश्याम शेर ने संगठन को मजबूत करने हेतु जनसंपर्क व सोशल मीडिया के उपयोग पर बल दिया।

महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्षा मोहिनी शाक्यवार ने महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया और शीघ्र ही सभी राज्यों में महिला अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की।  पूर्व सांसद रामस्वरूप कोली, रंजीता कोली सहित कई नेताओं ने बैठक को संबोधित किया।
कार्यक्रम के अंत में दिवंगत समाजसेवियों को श्रद्धांजलि दी गई और सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................