बड़ागांव में पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी का किया सम्मान: विभिन्न समस्याओं का दिया ज्ञापन

Jun 30, 2025 - 13:45
Jun 30, 2025 - 13:49
 0
बड़ागांव में पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी का किया सम्मान: विभिन्न समस्याओं का दिया ज्ञापन

उदयपुरवाटी / बड़ागांव (सुमेर सिंह राव ) क़स्बे के कटारिया अतिथि भवन में पूर्व विधायक व भाजपा नेता शुभकरण चौधरी का वयोवृद्ध समाजसेवी गोकुल चंद व बुधराम ने साफा व माला पहनाकर स्वागत किया ।
इस दौरान उपस्थित नागरिकों ने बड़ा गांव के उत्तरादा डहर में पेयजल समस्या से अवगत कराने पर चौधरी ने तत्काल एक थ्री फेस ट्यूबवेल लगवाने का आश्वासन दिया तथा जगह नियत कर बताने के लिए कहा ताकि ट्यूबवेल शुरू किया जा सके ।वहीं पूर्व तहसीलदार मंगल चन्द सैनी व अन्य ग्रामीणों ने झुंझुनू से जयपुर 5:30 बजे चलने वाली रोडवेज बस को पुनः चालू करवाने का ज्ञापन दिया जिस पर शीघ्र उक्त बस शुरू करने का आश्वासन दिया ।
मौजूद ग्रामीणों ने इस क्षेत्र में सड़क व रास्तों की दुर्दशा पर ध्यान दिलाया तो ढाणी मूना वाली से महेश के घर तक सी सी सड़क बनाने का आश्वासन दिया ।संचालन पूर्व तहसीलदार सैनी ने किया ।
कार्यक्रम में जिपस अजय भालोटिया जिपस सतपाल मावलिया पूर्ण सिंह सुरेंद्र सिंह मोतीलाल बजरंग सांखला कप्तान किशोर ठेकेदार नागर मल अशोक तुलस्यान विनोद शर्मा जुगल पारीक गोपीराम जी एस एस अध्यक्ष सुरेश हरि जांगिड प्रवीण जांगिड गोकुल जांगिड कृष्ण मुरारी जांगिड दिल्ली प्रवासी बाबूलाल राजोरिया राजेंद्र कटारिया राजेन्द्र कुमावत प्रिंसिपल राधेश्याम तानेनिया प्रिंसिपल रामेश्वर कटारिया प्रभु डीलर सुरेश राजोरिया पवन गहन आनन्द सिंह महिपाल प्रभातीलाल शिव चन्द सूबेदार शंकर लाल सूबेदार समदर हवलदार बनवारी महेंद्र कटारिया हवलदार राजेंद्र गूजर बालाजी मंडल महामंत्री रामजी कटारिया बजरंग कटारिया किशोरी ग्रामसेवक गुरुदयाल विद्याधर बनवारी कटारिया ताराचंद प्रताप आदित्य कमलेश राकेश लाइनमैन विकास लाइनमैन सहित सैकड़ो ग्रामीण मौजूद थे ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है