हर घर शिक्षा संस्था का द्वितीय जिलास्तरीय सम्मान समारोह हुआ आयोजित

Jun 30, 2025 - 13:41
 0
हर घर शिक्षा संस्था का द्वितीय जिलास्तरीय सम्मान समारोह हुआ आयोजित

बाड़ी ,धौलपुर (नाहर सिंह मीणा) 

धौलपुर जिले की अग्रणी सामाजिक-शैक्षिक संस्था हर घर शिक्षा द्वारा द्वितीय जिलास्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह - 2025 का आयोजन बड़े ही भव्य और ऐतिहासिक रूप में बाड़ी स्थित कन्हैया रिसॉर्ट में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले भर से सैकड़ों विद्यार्थियों, अभिभावकों, गणमान्य अतिथियों, समाजसेवियों और पत्रकारों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस ऐतिहासिक समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव कुंजीलाल मीणा (IAS) पधारे, जिनका जिले में आगमन पर जगह-जगह साफा, माला, पुष्पवर्षा, पौधारोपण और गर्मजोशी से अभिनंदन किया गया। श्री मीणा ने अपने प्रेरणात्मक उद्बोधन में शिक्षा को जीवन की अनिवार्यता बताते हुए कहा कि वे ऐसे शिक्षा से जुड़े कार्यक्रमों में सदैव बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु उपस्थित रहते हैं। उन्होंने स्वयं की संघर्षमयी यात्रा को साझा करते हुए विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने और कठोर परिश्रम से उन्हें साकार करने की प्रेरणा दी।
अतिविशिष्ट अतिथि धौलपुर एसपी सुमित महेरड़ा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि धौलपुर शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है और इसमें हर घर शिक्षा टीम की भूमिका अत्यंत सराहनीय है। वहीं मुख्य कार्यकारी अधिकारी ए. एन. सोमनाथ ने जातिवाद, भेदभाव को समाप्त कर समाजहित में कार्य करने का आह्वान करते हुए शिक्षा, लाइब्रेरी सुविधा और पर्यावरण संरक्षण पर फोकस करने की बात कही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी सुक्खो देवी रावत ने की और बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के लिए हर घर शिक्षा संस्था की सराहना की। कार्यक्रम का मंच संचालन संस्थापक रोहित मीणा ने किया जिन्होंने सभी दर्शकों के मन को मोह लिया।
समारोह में जिलास्तरीय कौशल बाल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मेडल, डिक्शनरी, बैग, प्रशस्ति पत्र, डायरी, पेन और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही 95% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले बोर्ड परीक्षार्थियों को भी प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो भेंट कर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी सुरेन्द्र सिंह परमार उपस्थित रहे, जिन्होंने शैक्षिक नीति और विद्यार्थियों के भविष्य पर प्रेरक बातें रखीं।
विशिष्ट एवं सम्माननीय अतिथियों में डॉ. हरिसिंह मीणा (संस्थापक, डॉक्टर ऑन डोर), राकेश वर्मा (स्वर्णकार), राधेश्याम गर्ग (अध्यक्ष, अग्रवाल सभा), रवि शिवहरे (जिला अध्यक्ष, राष्ट्रीय कल्चुरी एकता महासंघ), पवन मीणा (प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन), कवयित्री रजनी शर्मा, CBI कमांडेंट शियाराम मीणा, सीनियर सेक्शन इंजीनियर मोहन सिंह, भूपेन्द्र सिंह, भगवान सिंह, रोशनी शिवहरे, वंदना शिवहरे,किशन सरपंच, भैरो सिंह, महावीर सिंह मीणा समेत कई भामाशाहों व सहयोगियों ने कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की।
कार्यक्रम में कई आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी देखने को मिलीं, जिन्हें अतिथियों ने भरपूर सराहा। सभी प्रतिभागियों को मंच पर सम्मानित किया गया। समारोह के समापन पर सभी को पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम को पूर्णता दी गई।
इस गरिमामयी शैक्षिक आयोजन को जिले भर में ऐतिहासिक और प्रेरणात्मक बताया जा रहा है। हर घर शिक्षा संस्था शिक्षा के क्षेत्र में जनभागीदारी और सामाजिक समरसता का अद्वितीय उदाहरण बनकर उभर रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................