वीएमओयू में लीजिए प्रवेश: ऑनलाइन किताबें लेंगे तो फीस में 15 फीसदी की छूट मिलेगी, 31 जुलाई आखिरी तारीख

महिला विद्यार्थियों को निशुल्क शिक्षा, फीस का पुनर्भरण राज्य सरकार करेगी

Jul 3, 2025 - 13:36
 0
वीएमओयू में लीजिए प्रवेश: ऑनलाइन किताबें लेंगे तो फीस में 15 फीसदी की छूट मिलेगी,  31 जुलाई आखिरी तारीख

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा के अकादमिक सत्र जुलाई  2025 के नये सत्र शुरू हो गये हैं। स्नातक, परास्नातक, प्रमाण पत्र व डिप्लोमा सहित सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पोर्टल चालू है। वीएमओयू में प्रवेश पाना सुगम है। प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन है। विद्यार्थी घर बैठे ऑनलाइन प्रवेश के लिए आवेदन कर सकता है क्षेत्रीय केन्द्र भरतपुर के निदेशक डॉ. जितेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा संचालित यूजी, पीजी, सर्टिफिकेट डिप्लोमा सहित सभी पाठ्यक्रमों में ई-मित्र एवं नेट-बैकिंग तथा क्रेडिट कार्ड  के माध्यम  से ऑनलाइन शुल्क जमा कर 31 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन प्रवेश आवेदन कर सकते हैं।  
विश्वविद्यालय द्वारा जनवरी 2025 से नवीन प्रवेशित विद्यार्थियों पर एनईपी 2020 की अनुपालना में अधिकतम कार्यक्रमों में सेमेस्टर आधारित परीक्षा लागू की गई है। पाठ्यक्रम की विस्तृत संरचना हेतु विद्यार्थी विवरणिका को आवश्यक रूप से पढ़ लें प्रवेश आवेदन करते समय जो विद्यार्थी किताबें नहीं लेंगे और केवल ऑनलाइन डिजिटल पाठ्य सामग्री लेंगे उन्हें फीस में 15 फीसदी रियायत मिलेगी। साथ ही महिला विद्यार्थियों को निशुल्क शिक्षा प्राप्त करने का मौका है जिसकी फीस का पुनर्भरण राज्य सरकार करेगी। 
31 जुलाई  तक होंगे ऑनलाइन प्रवेश -  क्षेत्रीय केंद्र भरतपुर के अधीन विभिन्न जिलों के राजकीय महाविद्यालयों करौली,गंगापुर सिटी,बयाना, सवाई माधोपुर,  हिंडौन सिटी, डीग, भरतपुर, और धौलपुर बनाये गये  अध्ययन केन्द्रों पर विद्यार्थी अपनी सुविधानुसार अध्ययन केन्द्रों पर ऑनलाइन प्रवेश ले सकते है। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर एडमिशन लिंक पर क्लिक कर नए छात्र फ्रेश एडमिशन के तौर पर और पूर्व पंजीकृत छात्र प्रमोटी लिंक पर क्लिक कर ऑनलाइन शुल्क जमा कर प्रवेश ले सकते हैं। 
ऐसे  करें आवेदन - विद्यार्थियों को नियमानुसार प्रवेश लेने के लिए  डेबआईडी बनानी होगी और जिसके लिए एबीसी आई डी का प्रयोग किया जायेगा द्य  विश्वविद्यालय के आईटी विभाग द्वारा बनाये गये पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन प्रवेश लिंक पर क्लिक करना होगा, इससे पूर्व आवश्यक नियमों को विवरणिका के माध्यम से सुनिश्चित करने के उपरांत आगे बढ़ना होगा । छात्र को ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में अपनी डेब आईडी डालने पर आधार लिकं नाम, मोबाइल, लिंग ई-मेल आदि प्रदर्शित होने लगेगी। सही  पाठ्यक्रम और अन्य आवश्यक जानकारी और दस्तावेज़ अपलोड करने के बाद छात्रो को ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा । सफलतापूर्वक आवेदन करने सबमिट होने के बाद प्रिंट कॉपी जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी ।
इन पाठ्यक्रमों में लें दाखिला - क्षेत्रीय केन्द्र भरतपुर के सहायक कुलसचिव एसबी सिंह  ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा संचालित पाठ्यक्रम बीए, बीजे, बीएलआईएस एवं बीएससी तथा स्नातकोत्तर में अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, पुलिस प्रशासन, हिन्दी, इतिहास, मनोविज्ञान, अंग्रेजी, संस्कृत, शिक्षा, राजस्थानी, समाजशास्त्र, भूगोल शामिल हैं। इसके अलावा एमकॉम, एमबीए, एमएससी गणित की भी सुविधा है। कम्प्यूटर विज्ञान में भी पीजी कर सकते हैं। योगा, मास कम्युनिकेशन, पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान, संस्कृत एवं पर्यटन, जलग्रहण प्रबंध, कम्प्यूटर में डिप्लोमा व फलित ज्योतिष, महात्मा गाँधी नरेगा में सर्टिफिकेट के पाठ्यक्रम भी शामिल हैं। गांव एवं तहसील स्तर के छात्रों रोजगार प्राप्त व्यक्ति कम पढ़े लिखे व्यक्तियों के लिए पंचायतीराज प्रोजेक्ट नरेगा मेट एवं सामाजिक समस्याओं संबंधी महत्वपूर्ण पाठ्यक्रम का अध्ययन विद्यार्थी घर बैठे प्राप्त कर सकता है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................