गढ़ी धनेटा मे अंत्योदय शिविर मे आमजन एवं कर्मचारी गर्मी से होते रहे परेशान

Jul 3, 2025 - 16:29
 0
गढ़ी धनेटा मे अंत्योदय शिविर मे आमजन एवं कर्मचारी गर्मी से होते रहे परेशान

नोगांवा ,अलवर (छगन चेतिवाल)

राज्य सरकार के निर्देशानुसार गुरुवार को ग्राम पंचायत गढ़ी मे आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल शिविर मे अव्यवस्था देखने को मिली। शिविर का आयोजन प्रातः 9:30 से शाम 5:30 बजे तक किया।

शिविर के दौरान सभी विभागों के कर्मचारी तो मौजूद रहे लेकिन गर्मी के कारण हाथो से पंखा झलते नजर आए। ग्राम पंचायत की तरफ से हवा पानी के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए। एक तरफ शिविर मे उपस्थित अधिकारी व कर्मचारी गर्मी के कारण परेशान होते दिखे वही दूसरी तरफ ग्राम विकास अधिकारी अपने कार्यालय मे आराम से कूलर की हवा खा रहे थे। अपनी समस्याओ के समाधान के लिए आने वाले लोग गर्मी से परेशान होते दिखे। यहाँ तक की पीने का पानी भी धूप मे रखा हुआ था। जिसके कारण वह गर्म हो गया। यही कारण रहा की शिविर मे दोपहर 1 बजे के बाद बहुत कम लोग अपनी समस्या को लेकर पहुँचे।  

शौचालय की हालात खराब

शिविर के दौरान करीब 18 महिलाओं सहित अन्य विभागों के कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे। लेकिन उनके लिए शौचालय की सफाई नहीं करवाई गई। शौचालय की स्थिति इतनी दयनीय थी की जाते ही उल्टी आ जाए। 

महिला एवं बाल विकास की आंगनबाडी कार्यकर्ताओं नौगावा तहसीलदार की उपस्थित मे बालिकाओं के जन्मदिन पर केक कटवाया गया। साथ ही मौके पर उपस्थित आमजन को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की शपथ भी दिलवाई।
जब मीडियाकर्मीयों द्वारा ग्राम विकास अधिकारी हरनाम सिंह से शिविर की अव्यवस्था के बारे मे बातचीत करनी चाही तो तो अभद्रता पर उतर आए और कहने लगे तुम कौन होते हो पूछने वाले?

शिविर में नौगावा तहसीलदार मांगीलाल मीणा, सहायक अभियंता जलदाय विभाग सियाराम गुर्जर, पटवारी दीपक वर्मा, अतिरिक्त ऑफिस कानूनगो भुवनेश सैनी, कानूनगो दीपक सैनी, दीपक मीणा, पटवारी बलवीर, जय सिंह बंसल, खेमराज गुर्जर, डा मुबीन खान सहित अन्य विभागों के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................