चिराना बावनी वेलफेयर सोसायटी का होगा शीध्र गठन

Jul 11, 2025 - 13:36
 0
चिराना बावनी वेलफेयर सोसायटी का होगा शीध्र गठन

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव )  निकटवर्ती  गांव चिराना बावनी के प्रबुधजनो की एक बैठक डॉ.अर्जुन सिंह शेखावत के निवास स्थान पर आयोजित की गई। जिसमें सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि शीध्र ही चिराना बावनी वेलफेयर सोसायटी का गठन किया जाय। यह संगठन चिराना सहित आसपास के 12 गांवो के लोगो को जोड़ा जाये। इसके इन गांवो के निवासी जो सीकर या अन्य शहरो मे कामकाज कर रहे है उनको भी शामिल किया जाए। संगठन की ओर से समय समय पर मीटिंग कर आपसी तालमेल के साथ सामुहिक समस्याओ व अन्य विकास व बदलाव के लिए कार्य किया जाए। जिसके लिए सोशल मिडिया का सहारा लिया जाए। जिसके तहत व्हाटस ग्रुप बनाकर सभी को एक साथ जोड़ा जाए जिससे आपस मे बातचीत के साथ समस्या समाधान या आवश्यक कार्यो के लिए एक दुसरे का सहयोग लिया जा सके। इस बैठक में वरिष्ठ शिक्षाविद डी. एम. सैनी श्री टोडरमल शेखावत,  जगदीशप्रसाद मीणा सैनी अध्यापक,  सोहनलाल रिटायर्ड सैनिक,गजानन्द कुमावत  प्रतापसिंह  रिटायर्ड बैंक अधिकारी उपस्थित रहेl

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................