सड़क पर बहते नालियों के पानी, की समस्याओं को लेकर मिला प्रतिनिधि मंडल

Jul 11, 2025 - 13:47
 0
सड़क पर बहते नालियों के पानी, की समस्याओं को लेकर मिला प्रतिनिधि मंडल

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश) जहां एक ओर सरकार स्वक्षता पर विशेष ध्यान देकर लाखों रुपए खर्च कर रही है।  वहीं नगर पालिका लक्ष्मणगढ़ के स्वच्छता व्यवस्था को लेकर मालाखेड़ा रोड नवीन बस स्टैंड से लेकर खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय तक बड़े सवाल उत्पन्न हो रहे हैं ।
सड़क के दोनों ओर के नाले गंदगी से भरे हुए हैं । रोड पर पानी जमा हो रहा है। पानी निकासी की की समस्या को लेकर नगर पालिका प्रशासन द्वारा  इस रोड पर पुलिया निर्माण तो करा दिया गया है।
लेकिन वर्तमान में नालो की सफाई नहीं होने से नालियों का गंदा पानी  दूषित नालियों से बाहर सड़क के ऊपर गंदा पानी बह रहा है । 
इस मार्ग से निकलने वाली राहगीरों एवं दुकानदारों एवं सड़क किनारे बने मकान रहवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई मर्तबा तो लोग कीचड़ के पानी में फिसल चुके हैं।
स्थानीय निवासियों के अनुसार इस मार्ग पर आएदिन यह समस्या  रहती है । सड़क पर नालियों का पानी बहने से उन्हें काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में स्थानीय निवासी अनिल कुमार राजेश सोनी और दिनेश ने बताया है की समस्या आम है।सफाई नहीं होती है। बरसात होने पर तो ऐसी स्थिति बन जाती है जिससे लोगो  को निकलना भी दुर्लभ हो जाता है ।काफी समस्या का सामना करना पड़ता है ।जिसको लेकर स्थानीय लोग आज नगर पालिका के कनिष्ठ अभियंता श्याम सुंदर पांडे सफाई निरीक्षक राहुल मीणा से मिले। उन्होंने बताया कि नगर पालिका प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है। जिसको लेकर कनिष्ठ अभियंता ने शीघ्र ही इस समस्या का निराकरण करने को सफाई निरीक्षक राहुल मीणा को निर्देशित किया। 
 प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि शीघ्र ही इस समस्या का निराकरण का आश्वासन दिया है। 
प्रतिनिधि मंडल में कलू साहू बाबूलाल योगी राजेश सोनी डॉक्टर आरिफ राजस्थानी मुकेश महावल इदरीश खान डॉक्टर आरिफ हरियाणा जीतू साहू आदि लोग मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................