शनि मंदिर पर हुआ विशाल भंडारे का आयोजन

Jul 11, 2025 - 13:46
 0
शनि मंदिर पर हुआ विशाल भंडारे का आयोजन

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन]) सनातन परिवार लक्ष्मणगढ के तत्वावधान में श्री श्री 1008 शनि देव महाराज मंदिर जालूकी रोड बिजली घर के पास शुक्रवार को पंचम स्थापना दिवस की उपलक्ष में श्री रामायण पाठ हवन पूजा पूर्णाहूती के समापन के पश्चात खंडेलवाल विद्यालय भवन में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
 शनि सेवा समिति के ईश्वर नकडा ने बताया कि  शनि मंदिर के पांचवें स्थापना दिवस पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें हजारों श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।  बताया कि पांच वर्ष पूर्व शनि मंदिर की स्थापना आज के ही दिन की गयी थी। इस मौके पर  समाजसेवी कार्यकर्ता विद्युत बोर्ड कर्मचारी एवं शनि सेवा समिति के सदस्य मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................