भारतीय किसान संघ तहसील लक्ष्मणगढ़ का प्रशिक्षण वर्ग हुआ संपन्न
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन)भारतीय किसान संघ का तहसील प्रशिक्षण वर्ग क्षेत्र के हरसाना में श्री हरि नारायण महाराज के आश्रम पर लगाया गया ।जिसकी अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष सुरेश दिनकर द्वारा की गई । प्रशिक्षण में ग्राम समितियो के अध्यक्ष, मंत्री,उपाध्यक्ष उपस्थित रहे एवं मुख्य वक्ता के रूप में प्रांत से प्रांतीय मंत्री महेंद्र सिंह चौधरी ने जैविक खेती एवं जिला अध्यक्ष पदम सिंह डागुर ने मूल संरचना, जिला उपाध्यक्ष डी,आर,जाट नारनौल ने ग्राम समितियों का विस्तार एवं संरचना, जिला मंत्री गोपाल सिंह नरूका माचाड़ी मूल संगठन, जिला बीज प्रमुख विजयपाल ने अच्छे बीज एवं बीज उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी । जिला वयसन प्रमुख रघुवीर सिंह सैनी, मुकेश पटेल, नित्यानंद शर्मा, चरण सिंह फौजी, तेजवीर राणा एवं समस्त तहसील कार्यकारिणी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे

