खिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट तहसील कार्य समिति की बैठक का हुआ आयोजन

Jul 13, 2025 - 13:45
 0
खिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट तहसील कार्य समिति की बैठक का हुआ आयोजन

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट तहसील कार्यकारिणी की आमसभा का आयोजन तहसील क्षेत्र के ग्राम दीनार में रविवार को हरिओम सिंह नरूका की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
 वक्ताओं ने कहा कि राजपूत समाज की दुर्दशा के लिए समाज के ही कुछ लोग दोषी हैं। हमारा इतिहास त्याग एवं बलिदान का रहा है। देश की आजादी के बाद राजपूतों की रियासत छीनी गयी। राजपूतों ने इसे सहर्ष स्वीकार किया। राजपूत समाज के उत्थान के लिए समाज के लोगों का आगे आना होगा। सामाजिक कुरीतियों को दूर कर हम आगे बढ़ सकते हैं। मेधावी विद्यार्थियों को सहयोग कर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करें। अपने पूर्वजों के गौरव गाथा को याद कर अपने पुरुषार्थ को जगायें। तभी समाज में खोयी हुई प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। इस सभा में मृत्यु भोज पर पाबंदी के लिए विशेष जोर दिया गया एवं कन्याओं के विवाह की उम्र 22 वर्ष23 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
सभा में सत्यभान सिंह अध्यक्ष दीनार पूरन सिंह टोड़ा रामबाबू सिंह पटाकपुर महेंद्र सिंह खौह अजय पाल सिंह धर्मेंद्र सिंह राजेंद्र सिंह उपेंद्र सिंह मदन सिंह आदि सहित अनेक राजपूत सरदार उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................