25 अगस्त तक चलेंगे कार्यक्रम, रोजाना शाम 5 से 7 बजे तक सत्संग व आरती होगी

भगवान झूलेलाल का चालीहा महोत्सव शुरू, 40 दिन तक उपवास रखेंगे श्रद्धालु

Jul 17, 2025 - 13:11
 0
25 अगस्त तक चलेंगे कार्यक्रम, रोजाना शाम 5 से 7 बजे तक सत्संग व आरती होगी

खैरथल (हीरालाल भूरानी ) झूलेलाल मंदिर खैरथल में बुधवार को भगवान झूलेलाल का चालीहा महोत्सव शुरू हुआ। आयोजन पूज्य सिन्धी पंचायत खैरथल, झूलेलाल सेवा मंडल और मंदिर समिति के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। शुभारंभआनंद नगर कॉलोनी स्थित झूलेलाल मंदिर में बाबा शीतलदास लालवानी के सानिध्य में और पंचायत अध्यक्ष मुखी मनोहरलाल रोघा के नेतृत्व में हुआ।
मंदिर व्यवस्थापक अर्जुनदास बाबानी और महेश आडतानी ने बताया कि 16 जुलाई से 25 अगस्त तक चलने वाले इस महोत्सव की शुरुआत बुधवार दोपहर 12.15 बजे हुई। किशनगढ़बास स्थित झूलेलाल मंदिर के बाबा बाबूलाल और बाबा शीतलदास लालवानी ने विधिवत पूजा कर भगवान झूलेलाल की ज्योत प्रज्वलित की। इसके बाद आरती हुई। चालीहा महोत्सव के दौरान कई श्रद्धालु 40 दिनों का व्रत रखकर प्रार्थना करेंगे। प्रतिदिन शाम 5 से 7 बजे तक झूलेलाल सेवा मंडल के बस्तियों द्वा द्वारा पूजा-अर्चना और भजन प्रस्तुत किए जाएंगे। इनमें बाबा दयालदास प्रदनानी, मनू मंघवानी, तुलसीदास भूरानी, चतर ज्ञानवानी, धर्मदास तलरेजा, मदी प्रदनानी, नारू रोघा, राजा मंगलानी, देवीदास भगत,  प्रकाश चंद, प्रदीप गुरनानी, मुरली मुंजवानी, मनोज आलवानी, श्याम केवलानी, मिर्चु चंदानी, भावनदास, दीपक, योगेश कोडवानी, रोशन लालवानी, सोनू पोपटानी, मयंक बजाज और कमल लालवानी शामिल रहे। शाम 7 बजे आरती के बाद सिंधी बहनों और माताओं ने घर पर बना प्रसाद भगवान झूलेलाल को भोग लगाकर श्रद्धालुओं में वितरित किया। इस अवसर पर मुखी मनोहरलाल रोघा, पूज्य सिंधी पंचायत खैरथल के वरिष्ठ प्रवक्ता हीरालाल भूरानी,पूज्य सिन्धी पंचायत अलवर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश रोघा, स्वामी ध्यान गिरी सेवा समिति अध्यक्ष गोविंद रोधा, मुखी अशोक महलवानी, नारायण दास बेबू बालानी, अर्जुनदास बाबानी, महेश आडतानी,  सेवक लालवानी, नत्थूराम रामनानी, बूलचंद मनवानी, टीकमदास चंदनानी, प्रताप, बाबूलाल आदि मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................