संस्कृत सप्ताह के अवसर पर कॉलेज में संस्कृत भाषा पर हुई विशेष कार्यशाला

Aug 12, 2025 - 09:55
 0
संस्कृत सप्ताह के अवसर पर कॉलेज में संस्कृत भाषा पर हुई विशेष कार्यशाला

खैरथल (हीरालाल भूरानी) 
         राजकीय महाविद्यालय खैरथल में आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा के निर्देशों की पालना में राष्ट्रीय सेवा योजना, सांस्कृतिक समिति तथा करियर गाइडेंस एवं प्लेसमेंट सेल के संयुक्त तत्वावधान में संस्कृत सप्ताह के अवसर पर विशेष कार्यशाला हुई साथ ही हर घर तिरंगा कार्यक्रम की भावना के अनुसार सेल्फी पॉइंट बनाया। प्राचार्य डॉ. नीतू जेवरिया ने बताया कि संस्कृत भाषा के प्रति युवाओं में सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने के उद्देश्य से विशेष कार्यशाला का आयोजन हुआ जिसमें खैरथल क्षेत्र के संस्कृत विद्वान धर्मेंद्र लोढा ने युवाओं को संस्कृत भाषा के माध्यम से विविध क्षेत्रों में करियर बनाने के सम्बंध में मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने युवाओं को हिंदी-अंग्रेजी के साथ-साथ संस्कृत भाषा में स्वयं का परिचय देने का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने विविध संस्कृत के श्लोकों का अभ्यास करवाया तथा संस्कृत भाषा के महत्त्व पर व्याख्यान प्रदान किया। कार्यक्रम अधिकारी साक्षी जैन व डॉ. दीपक चंदवानी ने उनका आभार जताया। 
         तत्पश्चात युवाओं ने दो दिवसीय तिरंगा सेल्फी अभियान के दूसरे दिन आर्ट एंड क्राफ्ट स्किल का परिचय देते हुए डॉ. दीपक चंदवानी के निर्देशन में कॉलेज प्रांगण में सेल्फी पॉइंट बनाया तथा स्टाफ व विद्यार्थियों ने सेल्फी लेकर भारत सरकार के पोर्टल पर अपलोड किया और प्रमाणपत्र डाउनलोड किए। सेल्फी पॉइंट बनाने में मनीषा, कुशाल, भूपेंद्र, नवीन, सचिन, किंजल, रिया, पूजा, मुस्कान, भारती, मीनाक्षी आदि विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति का प्रदर्शन किया। इन गतिविधियों में संकाय सदस्य सरस्वती मीणा, राजवीर मीणा, लेखाधिकारी मनोज गुप्ता व स्टाफ सदस्य विक्रम सिंह, सौम्या बारेठ व आशीष शर्मा आदि उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................