पूर्व सरपंच के बेटे पर 30 राउंड फायरिंग: बाइक साइड में लगाने को कहा था , पीछा किया तो गोलियां बरसाते भागे

Jul 20, 2025 - 12:32
 0
पूर्व सरपंच के बेटे पर 30 राउंड फायरिंग: बाइक साइड में लगाने को कहा था , पीछा किया तो गोलियां बरसाते भागे

भरतपुर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय)  बाइक सवार बदमाशों ने पूर्व सरपंच के बेटे पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। युवक ने छुपकर अपनी जान बचाई । मौके पर मौजूद एक ग्रामीण ने नहर में कूद कर जान बचाई। आरोपी बाइक सवार बारदात के बाद फरार हो गए। युवक ने पीछा किया तो बाइक सवार आरोपियों ने रुककर दोबारा फायरिंग की। युवक ने आज रविवार को एफआईआर दर्ज करवाई। घटना उद्योग नगर थाना इलाके में तुहिया गांव के चौराहे पर कल शाम 6.30 बजे के करीब हुई। उद्योग नगर थाना अधिकारी देरावर सिंह भाटी ने बताया कि पीड़ित पक्ष ने रिपोर्ट दे दी है । सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पहचान  की जा रही है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफतार कर लेंगे।

  • पीडित बोला - रास्ते पर बाइक लगाकर खड़े थे आरोपी 

तुहिया गांव के पूर्व सरपंच सुरेश सिंह के बेटे जनार्दन (22) ने बताया -कल शाम 6.15 बजे में बाइक से नजदीकी अजान गांव से सिलेंडर लेकर आ रहा था।तुहिया गांव के चौराहे पर 7 बदमाशों ने बीच रोड बाइक लगा रखी थी। मैंने बाइक साइड में लगाने को कहा तो बदमाश मुझे गालियां देने लगे। मैंने विरोध किया तो एक युवक ने देशी कट्टा निकालकर फायर कर दिया। मैं झुका नहीं होता तो गोली लग सकती थी। इसके बाद वे लोग फायर करने लगे। इस दौरान वहां मौजूद गुंडवा गांव निवासी एक युवक ने नहर में कूदकर जान बचाई। वारदात के बाद आरोपी बाइकों से भाग निकले।तब तक गोलियों की आवाज सुनकर पास के खेतों में काम कर रहे लोग चौराहे पर पहुंच गए। जनार्दन और ग्रामीणों ने आरोपियों का पीछा किया। इस दौरान भी आरोपी चलती बाइक पर पलटकर फायरिंग करते रहे।

  • 30 राउंड से ज्यादा फायर किए 

जनार्दन ने बताया कि आरोपियों का पीछा करते हुए हम गुंडवा टोल पहुंचे । आरोपी टोल पार कर खडे हो गए।हम लोग वहां पहुंचे तो बदमाशों ने फिर से फायरिंग कर दी। बदमाशों ने करीब 30 राउंड फायरिंग की। उनके पास देशी कट्टे और पिस्टल थी। बाइक से भागते हुए वे टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गए। सभी ने अपने मुंह को कपड़े से ढक रखा था।

  • पुलिस ने कारतूसों के खाली कवर बरामद किए 

जनार्दन ने बताया कि वारदात के बाद पिता सुरेश चन्द और गांव के लोग उद्योग नगर थाना पहुंचे और शिकायत की। पुलिस मौके पर पहुंची और कारतूसों के खाली कवर बरामद किए। रविवार को अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
जनार्दन के पिता सुरेश चन्द ने कहा - बदमाश कौन थे कह नहीं सकते । फायरिंग करने वाले बदमाशों को बेटा नहीं जानता

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................