वायु सैनिक शहीद गोविंद सोनी की स्मृति में किया वृक्षारोपण
मकराना (मोहम्मद शहजाद)। श्री मैढ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज एवं ज्वैलर्स ऐसोशिएशन राजस्थान के प्रधान संस्थापक संरक्षक हंसराज कड़ेल के निर्देशानुसार स्वर्णकार समाज के सपूत भारतीय वायु सैनिक शहीद गोविन्द सोनी के देश पर न्योछावर होने पर इनकी याद में मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज एवं ज्वैलर्स एसोसिएशन जिला डीडवाना कुचामन के जिला अध्यक्ष मूलचंद तोषावड, जिला महामंत्री विनय सोनी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला डीडवाना कुचामन मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज संस्था के जिला महामंत्री शांतिस्वरूप सहदेव, जिला संगठन मंत्री राधेश्याम अग्रोया एवं जिला शिक्षा प्रभारी हरिप्रसाद सहदेव ने मकराना बोरावड़ रोड़ पर स्थित एक व्यवसायिक प्रतिष्ठान पर पौधारोपण किया। हंसराज कड़ेल ने राजस्थान प्रदेश के सभी पदाधिकारीयों से आव्हान किया था कि शहीद गोविंद सोनी की स्मृति में सभी जिला एवं तहसील पदाधिकारी पौधारोपण करेंगे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मूलचंद तोषावड ने कहा कि शहीद का देश के लिए किया गया समर्पण समाज एवं परिवार को गोरवान्वित करता है। आज उनके लिए किया पौधरोपण हमेशा एक वृक्ष के रूप में यादगार रहेगा।