5 साल के बच्चे का मर्डर, खंडहर में मिली लाशः 8 घंटे तक गांवभर में तलाश करता रहा परिवार; सिर-हाथ पर चोट के निशान

Jul 20, 2025 - 12:38
 0
5 साल के बच्चे का मर्डर, खंडहर में मिली लाशः 8 घंटे तक गांवभर में तलाश करता रहा परिवार; सिर-हाथ पर चोट के निशान
फोटो कैप्शन - गांव के नजदीक इस खण्डहर में बच्चे का शव चारे के कमरे में मिला। मृतक लोकेश। 

खैरथल (हीरालाल भूरानी) पांच साल के बच्चे का मर्डर कर उसकी बॉडी खंडहर में फेंक दी। बच्चे के सिर और हाथ पर चोट के निशान मिले हैं। घटना घटना खैरथल-तिजारा जिले के मुंडावर थाना इलाके के सराय गांव की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

  • खेलते-खेलते घर से गायब हुआ था

मुंडावर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार-सराय गांव में मिस्त्री का काम करने वाले बिंटू का इकलौता बेटा लोकेश (5) 19 जुलाई की दोपहर 1.30 बजे घर में खेलते-खेलते अचानक लापता हो गया था। परिवार ने उसकी तलाश शुरू की।
घर, मोहल्ले, पड़ोस में जब लोकेश नहीं मिला तो परिजनों को चिंता हुई। गांव के लोगों ने मिलकर लोकेश को तलाशना शुरू किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा। पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस गांव में पहुंची और लोगों से पूछताछ की। फिर भी सफलता हाथ नहीं लगी।

  • रात में खंडहर में चारे के कमरे में मिली लाश

19 जुलाई की रात 9.30 बजे गांव के लोग लोकेश की तलाश करते हुए सराय गांव के नजदीक खंडहर पड़ी हवेली में पहुंचे। यहां चारा डालने वाले एक कमरे में लोकेश का शव पड़ा मिला। सिर और हाथ पर चोट के निशान थे। शव मिलने के बाद चीख-पुकार मच गई। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस भी इसे पहली नजर में मर्डर का केस मानकर जांच कर रही है।
पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में संदिग्धों पर निगरानी बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों में आक्रोश और भय का माहौल है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................