30 अवैध नल कनेक्शन काटे, थमाए नोटिस

Jul 21, 2025 - 13:14
 0
30 अवैध नल कनेक्शन काटे, थमाए नोटिस
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) चम्बल-धौलपुर-भरतपुर पेयजल परियोजना की पाईपलाइन में किये गये अवैध कनेक्शनों को काटकर अवैध कनेक्शन कर्ताओ नोटिस जारी किये गये हैं।
अधिशाषी अभियन्ता जन स्वा. अभि. विभाग गोखलेस बसवाल ने बताया कि सोमवार को सेवर क्षेत्र के ग्राम मलाह से रामनगर को जाने वाली चंबल परियोजना की क्लस्टर पाइपलाइन में से अवैध कनेक्शन काटने के अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि विभागीय टीम द्वारा पाइपलाइन को क्षतिग्रस्त करने वाले 30 अवैध कनेक्शनों को काटकर नोटिस जारी किये गये। अवैध कनेक्शनकर्ताओ को नोटिस जारी करते हुऐ समझाइश भी की गई कि अवैध कनेक्शन करके विभागीय सम्पत्ति को नुकसान नहीं पहुँचाए। उन्होंने अवैध कनेक्शन कर्ताओं को बताया कि एक बार अवैध कनेक्शन काटने के बाद पुनः कनेक्शन पाए जाने पर लोक सम्पत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जावेगी। कनेक्शन काटने की कार्यवाही के दौरान सहायक अभियन्ता शैलेन्द्र सिंह, कनिष्ठ अभियन्ता सतीश कुमार एवं फर्म प्रतिनिधि उमेश कटारा, अनिल लाटा एवं हरदयाल मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................