राजऋषि अभयसमाज रामलीला एवं भर्तृहरि नाटक का पूर्व अभ्यास का विधिवत शुभारंभ 2 अगस्त को

Jul 30, 2025 - 13:57
 0
राजऋषि अभयसमाज रामलीला  एवं भर्तृहरि नाटक का पूर्व अभ्यास का विधिवत शुभारंभ 2 अगस्त को

खैरथल (हीरालाल भूरानी) 
       राजऋषि अभय समाज रामलीला के पूर्व अभ्यास का विधिवत शुभारंभ आने वाली 2 अगस्त शनिवार को होगा ।संस्था के महामंत्री राजेंद्र प्रसाद शर्मा एवं प्रचार मंत्री अमृत खत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष की होने वाली रामलीला एवं नाटक भर्तृहरि का पूर्व अभ्यास अभय समाज स्थित मंदिर भर्तृहरि धाम में विधिवत रूप से शाम को 7बजे किया जाएगा ।
        शर्मा ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर महानिदेशक  मनोज कुमार गोयल के निर्देशन में होने वाली रामलीला  एवं  भर्तृहरि के पूर्व अभ्यास का विधिवत्त पूजन करके किया जाएगा।
          इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष पंडित धर्मवीर  शर्मा सहित कार्यकारिणी के सदस्य एवं कलाकार सदस्य तथा बाल कलाकार सहित स्वयंसेवक भी  उपस्थित रहेंगे ।महानिदेशक के अनुसार जो भी नए कलाकार आने वाली रामलीला तथा नाटक भर्तृहरि में अभिनय करने के इच्छुक हैं वह भी इस अवसर पर मंदिर भर्तृहरि धाम में पहुंचकर महानिदेशक से संपर्क कर सकते हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................