2 किग्रा 450 ग्राम गांजा,गाड़ी सहित तीन गिरफ्तार
वैर भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय)
भरतपुर पुलिस महानिरीक्षक कैलाश विश्नोई , जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आनन्द की टीम ने राज्य स्तरीय मादक पदार्थ ग्रिरोह का खुलासा करते हुए मादक पदार्थ व एक गाडी सहित तीन जनों को मादक पदार्थ क्रय-विक्रय करने के आरोप में गिरफ्तार किया है । एवं गिरोह से 2 किलो 450 ग्राम गांजा तथा एक गाडी वरामद की है। उक्त कार्यवाही की क्षेत्र के लोग आईजी विश्नोई और एसपी दिगंत आनन्द,कस्वा हलैना थाना प्रभारी जगदीश चन्द सहित हलैना व वैर पुलिस की सराहना कर रहे है। थाना प्रभारी जगदीश चन्द ने बताया कि आईजी कैलाश विश्नोई,एसपी दिगंत आनन्द,वैर एएसपी जयनारायण मीणा, भुसावर सीओ धर्मेन्द्र शर्मा के द्वारा अपराध,अवैध कारोबार व मादक पदार्थ की रोकथाम तथा अपराधियों की पकड के लिए अभियान चला रखा है,जिस अभियान के तहत वैर थाना पुलिस ने 25 जुलाई को हलैना थाना क्षेत्र के गांव मोलोनी निवासी निरंजन सिंह गुर्जर पुत्र किशनलाल गुर्जर को मादक पदार्थ सहित गिरफ्तार किया और आरोपी से 2 किलो 450 ग्राम गांजा वरामद कर उसके खिलाफ मादक पदार्थ एक्ट का वैर थाना में मामला दर्ज किया,जिसकी जांच हलैना थाना प्रभारी जगदीश चन्द को सौंपी गई। आरोपी को वैर की अदालत से रिमाण्ड पर लेकर कर हलैना पुलिस द्वारा पूछताछ जारी की,जिसने गांजा को क्रय जनूथर थाना के गांव मुढेरा निवासी वकील उर्फ विजय जाट से करना बताया। उन्होने बताया कि मादक पदार्थ क्रय-विक्रय ग्रिरोह का खुलासा और गिरोह के सदस्य की पकड के लिए एसपी दिंगत आनन्द के निर्देश पर टीम गठित की,जिस टीम में कांस्टेबल बालकृष्ण व कांस्टेबल गुमान सिंह आदि को शामिल किया। टीम के सहयोग से 28 जुलाई को जनूथर थाना क्षेत्र के गांव पकरोडा निवासी राहुल कुमार जाटव पुत्र जगदीश जाटव को गिरफ्तार किया,जिसके पास से मादक पदार्थ को एक गाडी से इधर-उधर पहुंचाने के काम में ली जा रही गाडी वरामद की। आरोपी निरंजन गुर्जर व राहुल जाटव के बताए अनुसार 30 जुलाई को जनूथर थाना के गांव मुढेरा निवासी वकील उर्फ विजय सिंह जाट पुत्र बनवारी लाल को गिरफ्तार किया। ये आरोपी ग्रिरोह का मुखिया और गांजा क्रय-विक्रय करने वाला था,जबकि आरोपी राहुल जाटव गाडी का चालक और आरोपी निरंजन गांजा विक्रेता था। तीनों आरोपियों को बुधवार को वैर स्थित एडीजे कोर्ट में पेश किया जाएगा और मामला की जांच जारी है।