जिला बाल सरंक्षण इकाई बाल अधिकारिता विभाग की बैठक समीक्षा

Jul 31, 2025 - 13:47
 0
जिला बाल सरंक्षण इकाई बाल अधिकारिता विभाग की बैठक समीक्षा

भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय) 31 जुलाई। जिला कलक्टर कमर चौधरी की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला बाल सरंक्षण इकाई बाल अधिकारिता विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। 
जिला कलक्टर ने विभागीय योजनाओं, राजकीय एवं गैर राजकीय बाल गृह के संचालन, बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड के प्रकरणों एवं प्रगति एवं बजट घोषणाओं को लेकर फीडबैक भी लिया।
जिला कलक्टर ने सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई एवं बाल अधिकारिता विभाग अधिकारी अमित अवस्थी को राजकीय एवं गैर राजकीय गृहों में आवासित बच्चों के लिए बेहतर भोजन, आवास, चिकित्सा इत्यादि सुविधाएँ उपलब्ध करने के निर्देश दिए। साथ ही गृहों में आवासरत बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के निर्देश प्रदान किये गये एवं विभाग द्वारा संचालित स्पॉन्सरशिप योजना, आफ्टर केयर योजना में बच्चों को चिन्हित कर उन्हें लाभ दिलाने के निर्देश प्रदान किये गये।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................