बिचगावा विद्युत करंट से कावड़िया हादसे को लेकर पिछले आठ दिनों से चल रहा अनशन व धरना हुआ समाप्त
लक्ष्मणगढ़ (अलवर) कमलेश जैन
पिछले आठ दिनों से चल रहे बिचगावा विद्युत करंट से कावड़िया हादसे को लेकर अनशन एवं धरने पर बैठे परिवारजन एवं ग्रामीण भाजपा के डॉक्टर श्यामसुंदर पीड़ितों को उचित मुआवजा मिलने को लेकर धरने एवं अनशन पर बैठे हुए थे ।
आज जिलाधीश कार्यालय पर धरनार्थीओ को वार्ता के लिए आमंत्रित किया गया। कार्यालय में हुई वार्ता के विषय पर अनशन पर बैठे भाजपा के डॉक्टर श्याम सुंदर मीणा ने बताया कि - आज जिला कलेक्टर ऑफिस में जिला कलेक्टर अलवर,सीओ बीडीओ लक्ष्मणगढ़,सरपंच संघ जिला अध्यक्ष अशोक यादव जी प्रतिनिधि मंत्री भूपेंद्र यादव ,प्रतिनिधि मंत्री जवाहर सिंह बेढम व परिजनों व शिष्टमंडल की मौजूदगी व धरनास्थल पर बैठे लोगों की सहमति के बाद में आठ दिनों से चल रहे आंदोलन के समाप्ति की घोषणा हमने की है। सरकार ने बिचगांव में शिव भक्त कांवड़ियों की दुखांत मृत्यु के दोनों परिजनों को पहले के घोषित दस लाख के अलावा एक एक इंदिरा आवास,एक एक टीन सेट,दोनों के घरों को पक्की सड़क (पांच से सात लाख रुपए की कीमत का), संविदा पर कहीं आसपास जॉब एवं ये चाहेंगे उस उद्योग के लिए आजीविका उद्योग योजना में चार से पांच लाख तक रुपए अविलंब स्वीकृत कराए जाएंगे। म भूपेंद्र यादव जी ने संसद सत्र से फ्री होते ही बिच गांव आकर अपना सहयोग करने का भी वादा किया है।
मैं हृदय से इस दुःख की घड़ी में मेरा व बिचगांव वासियों का सहयोग करने वाले सभी सज्जनों का आभार व्यक्त करता हूं।इनमें राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र व अलवर के अन्य स्थानों से पधारे मित्रों,अनेक समाजों के समर्थकों के साथ लक्ष्मणगढ़, बिचगांव,हरसाना,उछर,बसेड़ी, नारनौल,तिलकपुर के दुकानदारों जिन्होने कल संपूर्ण बंद रखा व पधारे सभी भाइयों,मेरे गांव से कई बार आए दोस्तो का आभार व्यक्त करता हूं, मैं आपका आजन्म आभारी रहूंगा। - डॉ श्यामसुंदर मीना