सभी कार्मिक प्रशिक्षण को गम्भीरता से लेकर चुनाव आयोग की मंशानुरूप कार्य करें-एसडीएम

गहन पुनरीक्षण के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारम्भ

Aug 1, 2025 - 14:40
 0
सभी कार्मिक प्रशिक्षण को गम्भीरता से लेकर चुनाव आयोग की मंशानुरूप कार्य करें-एसडीएम

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (एसडीएम) राजीव शर्मा की अध्यक्षता में गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम हेतु शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र 073 भरतपुर के समस्त पटवारी, ऑगनबाडी, कार्यकर्ता सहायिका, ग्राम विकास अधिकारी, जनप्रतिनिधि आदि को ऑडोटोरियम भरतपुर में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। 
उपखण्ड अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन विभाग द्वारा गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया लायेगा जिसमें कोई भी पात्र मतदाता सर्वे से नहीं छूटे इसके लिए ग्राम स्तर पर सभी कार्मिक सक्रियता से भागीदारी निभायें। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता सूची को अद्यतन करने का यह राष्ट्रीय कार्यक्रम है, इसमें किसी तरह की कोई त्रुटि नहीं हो इसका विशेष ध्यान रखा जाये। चुनाव आयोग द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों की पालना करते हुये प्रशिक्षण में दी गई जानकारी के अनुसार क्षेत्र में कार्य करें।

प्रशिक्षण में गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत घर-घर सर्वे में उपयुक्त दस्तावेज एवं वर्ष 2002 की मतदाता सूची के बारे में जानकारी दी गयी। जिसमें डीएलएमटी दिलीप गर्ग द्वारा अभियान के तहत दिये जाने वाले दस्तावेजो की जानकारी, बीएलओ एप, मतदान के बारे में जानकारी, आगामी मतदाता सूची अद्यतन, मतदाता जगरूकता अभियान, निर्वाचन संबंधी नियमो का पालन आदि विषयो के बारे विस्तृत जानकारी दी गयी। प्रशिक्षण सत्र में उपस्थित बीएलओ ने निर्वाचन प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने के लिये अपने सुझाव भी साझा किये। इस प्रशिक्षण के दौरान निर्वाचन आयोग के विभिन्न एप जैसे- वोटर हैल्पलाइन एप, बीएलओ एप, सक्षम एप इत्यादि के बारे मंे जानकारी दी गयी। उक्त प्रशिक्षण को पांच दिवसों में पूर्ण किया जाना है। जिसमें नरेन्द्र राजावत नायब तहसीदार एवं निर्वाचन कार्मिक उपस्थित रहें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................