वित्तीय समावेशन की वीसी 17 दिसंबर को होगी आयोजित
भरतपुर,(कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) । संभाग स्तरीय राजकीय विभागों द्वारा संचालित वित्तीय समावेशन एवं विभिन्न योजनाओं में ऋण स्वीकृति एवं वितरण की समीक्षा हेतु संभागीय आयुक्त की अध्यक्षता में 17 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे वीडियों कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक आयोजित की जायेगी।


